मोदी सरकार की राजस्थान को दो सौगातें : जयपुर मेट्रो फेज-2 को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 41 किलोमीटर लंबा बनेगा मेट्रो कॉरिडोर

रिफाइनरी की लागत 79,459 करोड़ करने की मंजूरी  

मोदी सरकार की राजस्थान को दो सौगातें : जयपुर मेट्रो फेज-2 को केन्द्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 41 किलोमीटर लंबा बनेगा मेट्रो कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दे दी है। मेट्रो फेज-2 की कुल लागत 13,037.66 करोड़ रुपए है। इसमें 41 किमी लंबा उत्तर से दक्षिण तक मेट्रो कॉरिडोर बनेगा, जो प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक होगा।

नई दिल्ली/जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केन्द्रीय कैबिनेट ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दे दी है। मेट्रो फेज-2 की कुल लागत 13,037.66 करोड़ रुपए है। इसमें 41 किमी लंबा उत्तर से दक्षिण तक मेट्रो कॉरिडोर बनेगा, जो प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक होगा। इसमें 36 स्टेशन होंगे। इस प्रोजेक्ट को सितंबर 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही केन्द्रीय कैबिनेट ने रिफाइनरी की प्रोजेक्ट लागत को बढ़ाने की मंजूरी दी है।

केन्द्र-राज्य की 50:50 की हिस्सेदारी
मेट्रो का सैकंड फेज राजस्थान मेट्रो रेल कॉपार्ेरेशन पूरा करेगा। इसमें राजस्थान सरकार और केन्द्र सरकार की 50:50 की पार्टनरशिप होगी। 

ये क्षेत्र जुडे़ंगे
फेज-2 कॉरिडोर सीतापुरा इंड्ट्रिरयल एरिया, जयपुर एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और एसएमएस स्टेडियम, अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर को कनेक्टिविटी देगा। एयरपोर्ट क्षेत्र में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे। यह कॉरिडोर फेज-1 से इंटरचेंज और फीडर सिस्टम के माध्यम से जुड़कर पूरे शहर में इंटीग्रेटेड मेट्रो नेटवर्क तैयार करेगा।

रिफाइनरी की प्रोजेक्ट लागत बढ़ाने को मंजूरी 
 केन्द्रीय कैबिनेट ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड परियोजना की लागत को 43,129 करोड़ से बढ़ाकर 79,459 करोड़ करने की मंजूरी दी है। एपीसीएल की तरफ  से 8,962 करोड़ रुपए के अतिरिक्त इक्विटी निवेश को मंजूरी दी है। अब इस बढ़ोतरी से रिफाइनरी में एचपीसीएल कुल इक्तिटी निवेश 19,600 करोड़ रुपए हो जाएगा। पचपदरा रिफाइनरी मॉडर्न प्रोजेक्ट है, जिसमें 26 प्रतिशत से ज्यादा पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट बनेंगे। एक जुलाई से कमर्शियल संचालन की तारीख रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे।

Read More फिल्म फेस्टिवल में 20 से अधिक फीचर और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की होगी स्क्रीनिंग, महोत्सव में राजस्थान के फिल्मकारों की कृतियों पर रहेगा विशेष फोकस

जयपुर एक बडे़ बुनियादी ढ़ांचे के अपग्रेड के लिए तैयार है। जयपुर मेट्रो फेज-2 को कैबिनेट की मंजूरी मिलना शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कनेक्टिविटी का विस्तार करेगा। ट्रैफिक जाम को कम करेगा और जीवन को आसान बनाने में मदद करेगा।
नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्रीु

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट : जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित विकास पर चर्चा

केन्द्रीय मंत्रिमण्डल की ओर से जयपुर मेट्रो फेज-2 को मंजूरी दिए जाने पर हार्दिक आभार। 13,037.66 करोड़ की लागत वाला यह 41 किलोमीटर लंबा नोर्थ साउथ कॉरिडोर प्रहलादपुरा से टोडी मोड तक शहर की लाइफलाइन बनेगा। इसके साथ ही पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के लिए 79,459 करोड़ की संशोधित लागत को मंजूरी देना एक ऐतिहासिक कदम हैं।
भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्रीु 

Read More जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट : कोलकाता की 5 घंटे देरी से, चंडीगढ़ फ्लाइट भी प्रभावित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मजदूर दिवस पर मायावती का संदेश : मेहनतकश वर्ग की स्थिति में अब तक सुधार नहीं, मजदूरों और श्रमिकों की स्थिति को लेकर जताई चिंता  मजदूर दिवस पर मायावती का संदेश : मेहनतकश वर्ग की स्थिति में अब तक सुधार नहीं, मजदूरों और श्रमिकों की स्थिति को लेकर जताई चिंता 
बसपा प्रमुख मायावती ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों की बदहाली और रोजगार अनिश्चितता पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने बाबा साहेब...
आम आदमी से दूर हुआ अल्फांसो, कमजोर फसल ने बढ़ाई कीमतें
आरबीएसई सचिव रिटायर्ड : चेयरमेन और सचिव दोनों पद रिक्त, कार्यवाहक के भरोसे हुआ बोर्ड
मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई : 349 किलोहाई ग्रेड कोकीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1,745 करोड़ की कीमत
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला : 60 दिन की अनिवार्य संसदीय अनुमति की समयसीमा पूरी होने से पहले युद्ध समाप्ति का ऐलान, सीजफायर जारी रखने के लिए रखी शर्ते
एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला