फिर एक्टिव हुआ मानसून, बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से मिली राहत

फिर एक्टिव हुआ मानसून, बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से मिली राहत
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

जयपुर। प्रदेश में मानसून जाते जाते एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। इसके चलते डूंगरपुर में शाम को मूसलाधार बारिश हुई। बरसात के कारण सड़कें लबालब हो गई। वहीं शाम को उदयपुर शहर के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वहीं, राजधानी जयपुर में दिनभर तेज धूप और गर्मी रही। देर शाम अचानक मौसम बदला और बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग ने कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां 28-29 सितंबर को भी दर्ज होने की प्रबल संभावना व्यक्त की है। इस दौरान जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी छुटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 30 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने और केवल उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

इधर प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलौदी में 40.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद