राजस्थान के कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में साढ़े बारह लाख से ज्यादा जेन-जी, छात्रसंघ चुनाव न होने से शिक्षा परिसरों में बेचैनी का आलम

अकादमिक कैलेंडर से हटाया कॉलम

राजस्थान के कॉलेजों-विश्वविद्यालयों में साढ़े बारह लाख से ज्यादा जेन-जी, छात्रसंघ चुनाव न होने से शिक्षा परिसरों में बेचैनी का आलम
राजस्थान में लगातार तीन वर्षों से छात्रसंघ चुनाव न होने से युवाओं में भारी असंतोष व्याप्त है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी नए अकादमिक कैलेंडर से चुनाव का कॉलम हटाने से छात्रों का गुस्सा भड़क उठा है। छात्र संगठन अनशन और विरोध प्रदर्शन कर लोकतंत्र की बहाली और चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

जयपुर। प्रदेश की करीब साढ़े बारह लाख से ज्यादा जेन-जी पिछले तीन साल से छात्रसंघ चुनाव में अपने मताधिकार से वंचित हैं। इस साल तो कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के जारी किए अकादमिक कैलेण्डर में छात्रसंघ चुनाव का जिक्र तक नहीं किया। आयुक्तालय ने कैलेण्डर में छात्रसंघ चुनाव का कॉलम तक हटा दिया, जबकि पूर्व में छात्रसंघ चुनाव के कॉलम में छात्रसंघ चुनाव की तिथि या स्थगित लिखा हुआ होता था।  प्रदेश में अन्तिम बार छात्रसंघ चुनाव 2022 में हुए थे, तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने विधानसभा के चुनावी वर्ष 2023 में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए। इसके बाद आई भाजपा सरकार ने भी छात्रसंघ चुनाव कराने में रूचि नहीं दिखाई, लेकिन राजस्थान की जेन-जी अब छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर सरकार से आर-पार के मूड़ में हैं। 

प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्र हो रहे हैं अब आंदोलित, कह रहे : वादा किया था तो अब उसे निभाओ  

राज्य में 2004 में भी स्थगित हो गए थे, छात्रसंघ चुनाव

चुनाव में अत्यधिक खर्चा होने,हिंसा की घटनाएं होने पर राज्य सरकार ने 2004 में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगा दी थी। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के आधार पर प्रदेश में 2010 में छात्रसंघ चुनाव फिर से शुरू हुए।

Read More रेलवे की ओर से 2 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी, यात्रियों को होगी सुविधा

बिना लोकतंत्र कैसी उच्च शिक्षा : युवा 

Read More मूक-बधिर विद्यालय के छात्र सड़क पर, टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर लगाया असंवेदनशीलता का आरोप

महाराजा कॉलेज के रघुवीर चौधरी और कानोड़िया कॉलेज की छात्रा पिंकी का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव तो होने ही चाहिए। महारानी कॉलेज से बीए कर रही अनुराधा मीणा ने बताया कि स्कूल में सोचते थे कि कॉलेज जाएंगे तो चुनाव में वोट डालेंगे, लेकिन कॉलेज में प्रवेश के बाद से ही छात्रसंघ चुनाव बंद हैं। 

Read More करणी सेना के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता: दो मांगों पर सहमति, आंदोलन में मृतक आश्रित को नौकरी-मुआवजे पर बात, पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई जांच के बाद

जब तक छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं होंगी, तब तक मेरा आमरण अनशन जारी रहेगा। सरकार ने आरयू गेट पर चल रहे आमरण अनशन से हटाकर एसएमएस के आईसीयू में भर्ती करा दिया, लेकिन जब तक लिखित में कागज नहीं आएगा, तब तक अनशन जारी रहेगा। हम चाहते है  हर विश्वविद्यालय और हर कॉलेज में युवाओं के लोकतंत्र की बहाली हो।

छात्र नेता राजस्थान विश्वविद्यालय

छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से सरकार छात्र हितों को कुचल रही हैं, देश और दुनिया में जेन-जी के हितों का ध्यान रखा जा रहा है, लेकिन राजस्थान सरकार युवाओं की आवाज को कुंद करना चाहती हैं।

-प्रो. बनय सिंह, शिक्षक नेता, जयपुर 

छा त्रसंघ चुनाव सरकार के संज्ञान में हैं, बातचीत करेंगे, सभी से बातचीत कर चुनाव होंगे। छात्रसंघों के चुनाव कांग्रेस के समय रोक दिए गए थे क्योंकि उन्हें चुनाव से पहले हार का डर था। उन्हें चुनाव नहीं रोकने चाहिए थे।

-प्रेमचन्द्र बैरवा, उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री 

आज प्रदेश का हर युवा छात्रसंघ चुनाव की पुरजोर मांग कर रहा है। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के युवाओं की आवाज को दबाना और उनके लोकतांत्रिक अधिकार से उन्हें वंचित रखना इस सरकार की अदूरदर्शिता को दशार्ता है।

-टीकाराम जूली, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

मैं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। छात्रसंघ चुनाव लाजिमी होने चाहिए। ये चुनाव राजनीतिक और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण का सशक्त माध्यम रहा है। छात्रसंघों के चुनाव लोकतंत्र की प्रारंभिक पाठशाला है। ये चुनाव रोकना ठीक नहीं।

-मनीष यादव, विधायक शाहपुरा एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राज. विश्व.

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक: कांग्रेस विधायक यशवंत पाटिल ने वापस लिया इस्तीफा, कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना कर्नाटक: कांग्रेस विधायक यशवंत पाटिल ने वापस लिया इस्तीफा, कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक यशवंत रायगौड़ा पाटिल ने वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों के आग्रह पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया...
जेएनवीएसटी-2027 के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कक्षा 6 में प्रवेश के लिए करें आवेदन
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में शुरू हुआ ब्रेस्टफीडिंग कक्ष, विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला
महिलाओं के कपड़े पहन लगाया फंदा, 3 बच्चों के पिता की मौत; पुलिस जांच में जुटी
राजस्थान का आदिवासी अंचल बनेगा लेक्रोस का नया पावरहाउस, ओलंपिक 2028 के लिए सरकार ने शुरू की तैयारी
मूक-बधिर विद्यालय में एसीएस स्कूल शिक्षा का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
जयपुर : 44 लाख के मकान का लोन बना तनाव की वजह, महिला ने फंदा लगाकर दी जान