जयपुर संभाग में हुआ 9 लाख 92 हजार से ज्यादा वृक्षारोपण

जयपुर संभाग में हुआ 9 लाख 92 हजार से ज्यादा वृक्षारोपण
राज्य में वृक्षों की कमी और बढ़ते तापमान को देखते हुए मानसून के मौसम में राज्य सरकार द्वारा सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा जयपुर संभाग में एक ही दिन में नौ लाख 92 हजार 241 वृक्षारोपण किये गए है। संभागीय आयुक्त डॉ. आरुषि मलिक ने बताया कि अभियान के तहत जयपुर जिले में 50 हजार 104, जयपुर ग्रामीण जिले में एक लाख 45 हजार, दौसा जिले में तीन लाख 45 हजार 243, अलवर जिले में तीन लाख 26 हजार 978, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 81 हजार 923, खैरथल-तिजारा जिले में 23 हजार 953 और दूदू जिले में 19 हजार 40 वृक्षारोपण किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में वृक्षों की कमी और बढ़ते तापमान को देखते हुए मानसून के मौसम में राज्य सरकार द्वारा सघन वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए राजकीय विद्यालयों में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। अभियान के तहत वन विभाग को आवश्यकतानुसार पौधे उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए थे।

डाॅ मलिक ने बताया कि वृक्षारोपण के बाद संबंधित अधिकारियों को ही पौधे की सुरक्षा और पर्याप्त जलापूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘Voice Of  Gen - Z & Alpha’ : जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक पदों के लिए शिक्षा की अनिवार्यता क्यों नहीं? ‘Voice Of Gen - Z & Alpha’ : जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक पदों के लिए शिक्षा की अनिवार्यता क्यों नहीं?
युवाओं ने कहा- जनप्रतिनिधियों को कानून, योजनाओं और बजट की हो बुनियादी समझ।
अब सहा नहीं जाता किडनी डलवा दो साहब
जयपुर में ASI 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप : ACB ने रंगे हाथों दबोचा, जानें पूरा मामला
सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर
शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण