भारतीय सेना और महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू, सैनिक परिवार के आश्रितों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए छात्रवृत्ति

राज्य में पहली बार महात्मा गांधी अस्पताल में हेलीपेड का भी हुआ शुभारंभ,

भारतीय सेना और महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के बीच हुआ एमओयू, सैनिक परिवार के आश्रितों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए छात्रवृत्ति

महात्मा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से संचालित मेडिकल एवं डेंटल पाठ्यक्रमों में नीट के माध्यम से प्रवेश लेने वाले सैनिक परिवार के आश्रितों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी तरह पैरामेडिकल कोर्सेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर वर्ष फी की एक तिहाई छात्रवृत्ति दी जाएगी।

जयपुर। महात्मा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से संचालित मेडिकल एवं डेंटल पाठ्यक्रमों में नीट के माध्यम से प्रवेश लेने वाले सैनिक परिवार के आश्रितों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसी तरह पैरामेडिकल कोर्सेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर वर्ष फी की एक तिहाई छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस संबंध में महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को भारतीय सेना के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू साइन किया। यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. एम. एल. स्वर्णकार ने सेना के प्रोफेशनल्स की निस्वार्थ देश सेवा, साहस बलिदान की भावना से प्रेरित होकर इसकी घोषणा की।

इसके अलावा सेना के मेडिकल कॉलेजों के साथ भी तकनीकी आदान प्रदान भी किया जाएगा। इस समझौते के माध्यम से अनुसंधान, तकनीकी विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि भारतीय सेना को नागरिकों की ओ से किया गया सहयोग और आभार सैनिकों का मनोबल बढ़ाता है। इस अवसर पर मेजर जनरल अमर रामदासानी, महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 

हेलीपेड से अंगदान को मिलेगा बढ़ावा
चेयरमैन डॉ. विकास स्वर्णकार ने बताया कि मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में बने हेलीपेड का भी पहली लैंडिंग के साथ शुभारंभ किया। राज्य के किसी अस्पताल में पहली बार हेलीपेड स्थापित किया गया है। इसके जरिए मेडिकल ट्यूरिज्म को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही क्रिटिकल पेशेंट, प्रत्यारोपण के लिए दान से मिले अंगों के सुगमता और बिना देरी के अस्पताल पहुंचने में मदद मिलेगी।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त अवैध कब्जों पर जेडीए कसेगा शिकंजा : चलेगा विशेष अभियान, 2 माह में 233 करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त
जेडीए ने अवैध कब्जों पर सख्ती बढ़ाते हुए पिछले दो महीनों में 37 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई, जिसकी...
एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल