करणपुर विधानसभा सीट पर करीब 80.50 प्रतिशत हुआ मतदान

करणपुर विधानसभा सीट पर करीब 80.50 प्रतिशत हुआ मतदान

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव-2023 के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न मतदान में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव-2023 के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न मतदान में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कड़ाके ठंड के बावजूद मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह रहा और करणपुर विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से करीब 80.50 प्रतिशत मतदान हुआ। गुप्ता ने बताया कि इस चुनाव की मतगणना आठ जनवरी को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर में कराई जायेगी जहां 17 टेबल पर मतगणना होगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना में ईवीएम के लिये 14 टेबल, पीबी के लिये 02 तथा ईटीपीबीएमएस के लिये एक टेबल निर्धारित की गई है। ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में कार्मिकों की व्यवस्था का उतरदायित्व आरओ करणपुर का होगा। मतगणना टेबल के लिए ईवीएम का प्लान आरओ करणपुर व प्रभारी अधिकारी मतगणना प्रकोष्ठ द्वारा तैयार किया जायेगा। मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल पर कार्मिकों की व्यवस्था, प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा की जायेगी। मतगणना कक्ष में अधिकृत कार्मिक ही प्रवेश कर सकेंगे एवं आरओ किसी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देंगे।

मतगणना के दौरान डाक मतपत्रों की गणना के लिये आरओ करणपुर की टेबल वाले हॉल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी पीबी की दो टेबल लगाई जायेगी तथा एक टेबल ईटीपीबीएमएस की गणना के लिये लगाई जाएगी।

Read More ग्लोबल वायदा बाजार में तेजी के असर : सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव

गुप्ता ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा, सांख्यिकी सूचना संकलन, मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, सामान्य व्यवस्थाएं, पेयजल, मतगणना टेबल पर आवश्यक सामग्री, वाहनों की व्यवस्था, मतगणना दलों का भुगतान, चुनाव परिणाम की ऑनलाईन व्यवस्था, मतगणना के बाद रिकॉर्ड का सील करना, मतगणना स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, पार्किंग, वीडियोग्राफी, प्रयुक्त ईवीएम भण्डारण व्यवस्था, सहायता केन्द्र इत्यादि व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Read More मकर संक्रांति को पतंगों से सजेगा आसमान : मोहल्ले, छतों और खुले मैदानों में पतंगबाजी की होगी धूम, पर्व को लेकर दिखेगा खासा उत्साह 

 

Read More मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में घायल होने वालों के लिए एसएमएस अस्पताल में विशेष इंतजाम, चिकित्सकों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत