एसीपी/एमएसीपी में नया स्पष्टीकरण : एपीएआर अधूरे होने पर आगे के वर्षों से होगी पूर्ति, बढ़ेगी देयता अवधि 

वित्तीय उन्नयन स्वीकृत किया जाएगा

एसीपी/एमएसीपी में नया स्पष्टीकरण : एपीएआर अधूरे होने पर आगे के वर्षों से होगी पूर्ति, बढ़ेगी देयता अवधि 

वित्त विभाग ने एसीपी/एमएसीपी उन्नयन पर स्पष्टीकरण जारी। एसीपी के लिए 7 और एमएसीपी के लिए 9 वर्ष के एपीएआर जरूरी। कमी होने पर आगामी वर्षों से पूर्ति की जा सकेगी। ऐसे मामलों में वित्तीय उन्नयन की देय तिथि भी उतने वर्षों के लिए आगे बढ़ा दी जाएगी, जिससे लाभ मिलने में देरी होगी।

जयपुर। वित्त विभाग ने एसीपी/एमएसीपी योजना के तहत वित्तीय उन्नयन को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। आदेश के अनुसार राज्य कार्मिकों को संतोषजनक सेवा के आधार पर एसीपी के लिए 7 वर्ष तथा एमएसीपी के लिए 9 वर्षों के वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन (एपीएआर) आवश्यक होते हैं। यदि निर्धारित अवधि के एपीएआर उपलब्ध नहीं होते हैं, तो कमी वाले वर्षों की पूर्ति आगामी वर्षों के एपीएआर से की जा सकेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही आवश्यक 7 या 9 वर्ष के एपीएआर पूर्ण होंगे, उसी आधार पर वित्तीय उन्नयन स्वीकृत किया जाएगा।

हालांकि, इस प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण शर्त भी जोड़ी गई है। जिन मामलों में आगामी वर्षों के एपीएआर जोड़कर सेवा को संतोषजनक माना जाएगा, उन मामलों में एसीपी/एमएसीपी की देयता तिथि भी उतने ही वर्षों के लिए आगे बढ़ा दी जाएगी। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कार्मिक के एसीपी हेतु एक वर्ष का एपीएआर कम है और उसे अगले वर्ष से पूरा किया जाता है, तो उसकी एसीपी भी एक वर्ष बाद स्वीकृत होगी। इसी प्रकार एमएसीपी में भी यही प्रावधान लागू रहेगा।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सहायक आचार्य भर्ती 2024 : पेडियाट्रिक यूरोलॉजी-सुपर स्पेशियलिटी के साक्षात्कार, मूल प्रमाण-पत्र अनिवार्य सहायक आचार्य भर्ती 2024 : पेडियाट्रिक यूरोलॉजी-सुपर स्पेशियलिटी के साक्षात्कार, मूल प्रमाण-पत्र अनिवार्य
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य भर्ती 2024 के पेडियाट्रिक यूरोलॉजी - सुपर स्पेशियलिटी के पद के लिए साक्षात्कार...
तमिलनाडु में टीवीके सरकार बनने पर खड़गे ने दी बधाई : सामाजिक न्याय और आत्मसम्मान के विचारधारा की जीत, बोले- लाखों लोगों ने टीवीके पर जताया भरोसा
अग्नि मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण : अनेक सामरिक लक्ष्यों पर निशाना लगाने में सक्षम, स्वदेशी तकनीक से बढ़ी सेना की ताकत
हाईकोर्ट परिसर में विवाद : डॉक्टर पक्ष से मारपीट, वकील ने धमकी देने का दर्ज कराया मामला
सड़क किनारे स्कूल जा रहे किशोर को कार ने कुचला, बच्चे की मौत
व्हीकल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से फरार
दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट : बीजेपी समेत सभी दलों के दफ्तरों की सुरक्षा बढ़ाई, जवानों की तैनाती में बढ़ोतरी