पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की एमआरपी के आधार पर लगेगा जीएसटी, नए नियम 1 फरवरी से पूरे प्रदेश में लागू

बशर्ते सप्लायर ने एमआरपी के आधार पर टैक्स

पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की एमआरपी के आधार पर लगेगा जीएसटी, नए नियम 1 फरवरी से पूरे प्रदेश में लागू

राजस्थान सरकार ने पान मसाला, तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर जीएसटी वसूली के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। वित्त विभाग ने 29 जनवरी 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। नए नियम 1 फरवरी 2026 से पूरे प्रदेश में लागू।

जयपुर। राजस्थान सरकार ने पान मसाला, तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर जीएसटी वसूली के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। वित्त विभाग ने 29 जनवरी 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। नए नियम 1 फरवरी 2026 से पूरे प्रदेश में लागू होंगे। सरकार ने राजस्थान जीएसटी नियम, 2017 में नया नियम 31D जोड़ा है। इसके तहत पान मसाला, कच्चा तंबाकू, सिगरेट, सिगार, बीड़ी को छोड़कर अन्य तंबाकू उत्पाद और बिना जलाए सेवन किए जाने वाले तंबाकू या निकोटिन वाले उत्पादों पर अब टैक्स उनकी पैकिंग पर लिखी अधिकतम खुदरा बिक्री कीमत (एमआरपी) के आधार पर लगेगा। यानी अब इन वस्तुओं की टैक्स वैल्यू एमआरपी मानी जाएगी, जिसमें से टैक्स की राशि घटाकर गणना की जाएगी।

यदि किसी पैकेट पर एक से अधिक एमआरपी लिखी है, तो सबसे ज्यादा एमआरपी को आधार माना जाएगा। वहीं अगर किसी स्तर पर एमआरपी बढ़ाई जाती है, तो बढ़ी हुई कीमत ही मान्य होगी। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग एमआरपी होने पर उसी क्षेत्र की एमआरपी लागू होगी। इसके अलावा नियम 31B में भी संशोधन किया गया है। अब ऐसे व्यापारी जो निर्माता नहीं हैं, उन्हें इन उत्पादों पर अलग से टैक्स नियमों का पालन नहीं करना होगा, बशर्ते सप्लायर ने एमआरपी के आधार पर टैक्स चुका दिया हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह