कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन

अधिक सटीक, सुरक्षित और मरीज-केंद्रित बन रही

कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल ने बताया कि आधुनिक रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, माइक्रोवैस्कुलर तकनीक, एआई और 3डी प्रिंटिंग से कैंसर उपचार में बड़ा बदलाव आया। तकनीकों से मरीजों के प्रभावित अंगों का पुनर्निर्माण संभव। विशेषज्ञों के अनुसार, सटीक सर्जिकल प्लानिंग से ऑपरेशन का समय घटता है।

जयपुर। कैंसर सर्जरी अब केवल ट्यूमर हटाने तक सीमित नहीं रही। आधुनिक रिकंस्ट्रक्टिव एवं माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और 3डी प्रिंटिंग जैसी तकनीकों की मदद से मरीजों को पहले की तरह सामान्य जीवन जीने का अवसर मिल रहा है। विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल (बीएमसीएच) ने बताया कि इन तकनीकों से कैंसर सर्जरी अधिक सटीक, सुरक्षित और मरीज-केंद्रित बन रही है। बीएमसीएच के सेंटर फॉर एडवांस्ड रिकंस्ट्रक्शन के एचओडी डॉ. सौरभ रावत ने बताया कि ओरल, हेड-नेक, ब्रेस्ट, बोन और सॉफ्ट टिश्यू कैंसर की सर्जरी के बाद शरीर के प्रभावित हिस्सों का पुनर्निर्माण माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से किया जाता है। इसमें शरीर के दूसरे हिस्से से ऊतकों को उनकी रक्त वाहिनियों सहित प्रत्यारोपित कर अंगों की कार्यक्षमता बहाल की जाती है।

 

सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि एआई आधारित सर्जिकल प्लानिंग और 3डी प्रिंटिंग से ऑपरेशन की योजना अधिक सटीक बनती है, सर्जरी का समय घटता है और मरीज तेजी से स्वस्थ होते हैं। अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन, सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और फिजियोथेरेपिस्ट की टीम मिलकर प्रत्येक मरीज के लिए व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार कर बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही है।

 

Read More विराटनगर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : तहसीलदार, कनिष्ठ सहायक 55 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया