दैनिक नवज्योति की खबर पर लगी मुहर : हवामहल का मॉडल बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी

आमेर महल, जंतर-मंतर के बाद अब इस स्मारक का होगा अपना मॉडल, आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण की देख-रेख में बनेगा

दैनिक नवज्योति की खबर पर लगी मुहर :     हवामहल का मॉडल बनाने के लिए वर्क ऑर्डर जारी
खबर को सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने 7 दिसम्बर, 2021 को ‘गुलाबी नगरी की पहचान हवामहल स्मारक का बनेगा थ्रीडी मॉडल’ शीर्षक से प्रकाशित की थी।

जयपुर। आमेर महल और जंतर-मंतर की तर्ज पर अब पर्यटकों को जल्द ही हवामहल स्मारक का मॉडल देखने को मिलेगा। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अनुसार इससे पहले स्मारक प्रशासन ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजे थे, जिसे स्वीकार कर आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। तीन से चार माह में हवामहल स्मारक का मॉडल बनकर तैयार हो जाएगा, इसे द्वितीय चौक के प्रताप मंदिर में प्रदर्शित किया जाएगा। इस खबर को सबसे पहले दैनिक नवज्योति ने 7 दिसम्बर, 2021 को ‘गुलाबी नगरी की पहचान हवामहल स्मारक का बनेगा थ्रीडी मॉडल’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसे बनाने में सात लाख रुपए का खर्चा आएगा। अधिकारियों के अनुसार हवामहल स्मारक के फ्रंट साइड की लोकेशन के साथ ही हर हिस्से को मॉडल में जोड़ने के लिए चिन्हित किया है।

हवामहल स्मारक के मॉडल बनाने के लिए निजी फर्म को वर्क ऑर्डर जारी किया है। 3 से 4 माह में ये बनकर तैयार हो जाएगा। - बी.पी.सिंह, कार्यकारी निदेशक (कार्य), आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई