नीति आयोग ने राजस्थान सरकार के सुधारों की सराहना, 31 हजार आवेदन मंजूर

उपलब्धियों पर लिखा पत्र

नीति आयोग ने राजस्थान सरकार के सुधारों की सराहना, 31 हजार आवेदन मंजूर
राजस्थान के प्रशासनिक सुधारों पर नीति आयोग ने मुहर लगाई है। ‘डिरेगुलेशन एंड कम्प्लायंस रिडक्शन’ अभियान के तहत प्रदेश ने सभी 23 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सुधार पूरे किए। महज छह महीने में 31,892 आवेदन स्वीकृत हुए, जबकि सितंबर में 11,739 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले। नीति आयोग के सीईओ ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को पत्र लिखकर सराहना की।

जयपुर। नियामकीय प्रक्रियाओं के सरलीकरण और अनुपालन का बोझ कम करने की दिशा में राजस्थान सरकार की ओर से किए गए प्रयासों को नीति आयोग ने सराहा है। ‘डिरेगुलेशन एंड कम्प्लायंस रिडक्शन फेज-1’ के तहत प्रदेश की उपलब्धियों पर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को पत्र लिखकर प्रशंसा की है। राजस्थान ने इस अभियान के तहत सभी 23 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सुधार संबंधी कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। इन सुधारों का उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना, अनावश्यक नियमों को कम करना और आमजन के साथ उद्योग एवं व्यापार जगत को प्रशासनिक जटिलताओं से राहत देना है। प्रदेश में महज छह माह की अवधि में 31,892 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा सितंबर माह में राज्य को 11,739.27 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसे प्रदेश में निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने और औद्योगिक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नीति आयोग की सराहना से राज्य सरकार के प्रशासनिक सुधारों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। यह उपलब्धि राजस्थान में सुशासन, पारदर्शिता और निवेश अनुकूल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Tags: approved

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ई20 पेट्रोल पर सवाल, 20% की तय सीमा कैसे पहुंची 31.2% तक ई20 पेट्रोल पर सवाल, 20% की तय सीमा कैसे पहुंची 31.2% तक
कर्नाटक में ई20 पेट्रोल को लेकर विवाद गहरा गया है। राज्य सरकार का दावा है कि कुछ पेट्रोल पंपों पर...
सरकारी कर्मचारियों की मनमानी नहीं चलेगी, नियम तोड़ने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
ईरान युद्ध बना महाभियोग का कारण, फिर भी बच निकले हेगसेथ
असम में दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के दौरान हादसा, इंजन समेत 6 डिब्बे पटरी से उतरे
नीति आयोग ने राजस्थान सरकार के सुधारों की सराहना, 31 हजार आवेदन मंजूर
पंचायतीराज चुनाव ड्यूटी में लापरवाही 4 वाहन मालिकों को नोटिस, स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश
शेयर बाजार में तूफानी तेजी : सेंसेक्स 1,400 अंक उछला, निफ्टी भी चढ़ा