शहर में जर्जर इमारतों को नोटिस, निगम की खुद की बिल्डिंग बेहाल

निगम हेरिटेज मुख्यालय के कमरों में सीलन, जगह-जगह टपक रहा बारिश का पानी

शहर में जर्जर इमारतों को नोटिस, निगम की खुद की बिल्डिंग बेहाल

डिप्टी मेयर कार्यालय में तो फाल्स सीलिंग गिरी

जयपुर। मानसून के दौरान हो रही बारिश के चलते पुरानी एवं जर्जर क्षतिग्रस्त इमारतों का सर्वे करवाकर उनको नोटिस जारी करने के नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त के आदेश के बाद अधिकारी फील्ड में काम कर रहे हैं, लेकिन खुद हेरिटेज मुख्यालय की बिल्डिंग की हालत खराब है। मुख्यालय भवन में अधिकारी-कर्मचारियों के कमरों में जगह-जगह सीलन आने के साथ ही प्लास्टर तक गिर रहा है और उप महापौर कार्यालय में तो फाल्स सीलिंग ही नीचे टपक गई। निगम हेरिटेज ने शहर की 65 बिल्डिंगों का सर्वे कराया और इसमें से आधा दर्जन बिल्डिंगों को जर्जर मानकर भवन मालिकों को क्षतिग्रस्त हिस्सा गिराने या मरम्मत कराने के नोटिस दिए। जबकि निगम हेरिटेज के अधिकारी कर्मचारी जहां बैठकर कामकाज कर रहे है, वहां भी स्वयं को असहज महसूस करते हैं। 
निगम हेरिटेज मुख्यालय भवन में जगह-जगह दीवारों से टपकता पानी, टूटती फॉल्स सीलिंग और छत अब आम जनता, अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही पार्षदों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। कांग्रेस पार्षद दशरथ सिंह ने बताया कि निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन अधिकारी पुरानी जर्जर बिल्डिंगों के सर्वे का नोटिस जारी कर रहे हैं लेकिन खुद के घर की ओर ही ध्यान नहीं दे रहे। उन्होंने बताया कि अधिकारी कर्मचारियों के कमरों के हालात खराब हैं और जगह-पानी टपक रहा है जिससे रिकार्ड भी खराब हो रहा है इसके साथ ही फाल्स सीलिंग एवं प्लास्टर तक गिरने से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

इनका कहना है...
 ंये बिल्डिंग करीब सौ साल पुरानी है।इसकी छत पर वर्तमान में सोलर प्लांट भी लगा है। इससे पानी टपकने की समस्या का निस्तरण करने में देरी हो रही है। शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन बिल्डिंग  के जिन जिन कमरों में फॉल सीलिंग लगी है, उसकी जांच कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। 
-सुबोध कुमार, एक्सईएन मुख्यालय नगर निगम जयपुर हेरिटेज मुख्यालय

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प