सहकारिता कार्यालयों में अब दिन में दो बार लगेगी हाजिरी, 1 सितंबर से नई व्यवस्था लागू

समयबद्धता और अनुशासन के लिए नए निर्देश

सहकारिता कार्यालयों में अब दिन में दो बार लगेगी हाजिरी, 1 सितंबर से नई व्यवस्था लागू
राजस्थान के सहकारिता कार्यालयों में 1 सितंबर 2026 से अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन दो बार उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करना अनिवार्य कर दिया गया है। कर्मचारियों को सुबह 9:40 बजे तक तथा शाम 6:00 बजे हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। निगरानी के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप में फोटो भेजी जाएगी।

जयपुर। सहकारिता कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत एक सितंबर 2026 से सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय में प्रतिदिन दो बार उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। आदेश के अनुसार सुबह कार्यालय पहुंचने के समय सुबह 9:40 बजे से पहले उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने होंगे और सुबह 10 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहना सुनिश्चित करना होगा। इसी तरह शाम को कार्यालय से प्रस्थान करने से पहले शाम 6 बजे उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करना होगा और शाम 6:10 बजे तक कार्यालय में मौजूदगी सुनिश्चित करनी होगी। दोनों समय की उपस्थिति पंजिका में दर्ज हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से किए जाएंगे।

इसके साथ ही उपस्थिति व्यवस्था की निगरानी भी सख्त की गई है। संबंधित नियंत्रक अधिकारी को प्रतिदिन दोनों समय की उपस्थिति पंजिका की फोटो संबंधित व्हाट्सऐप अटेंडेंस ग्रुप में भेजना सुनिश्चित करना होगा। नई व्यवस्था का उद्देश्य कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करना और कार्यप्रणाली में अनुशासन बढ़ाना है। आदेश के अनुसार एक सितंबर से निर्धारित समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वालों की निगरानी भी की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ई-वे बिल नियमों की अनदेखी पर वाणिज्यिक कर विभाग सख्त, 16 ट्रांसपोर्टरों के 29 वाहन पकड़े ई-वे बिल नियमों की अनदेखी पर वाणिज्यिक कर विभाग सख्त, 16 ट्रांसपोर्टरों के 29 वाहन पकड़े
वाणिज्यिक कर विभाग ने ई-वे बिल नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 10 दिनों में 16...
BJP का केजरीवाल पर बड़ा हमला: आप की भष्ट्र सरकार ने पंजाब को कर्ज में डुबोया, प्रत्येक नागरिक पर 1.23 लाख रुपये का कर्ज का दावा
सहकारिता कार्यालयों में अब दिन में दो बार लगेगी हाजिरी, 1 सितंबर से नई व्यवस्था लागू
जेपीएनआईसी को लेकर सपा फैला रही भ्रम, इसे नहीं बेचा गया: भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को बताया झूठा
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितने गिरे भाव
नेपाल बाढ़: विदेश मंत्रालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
तीन दिन गुलजार रहेगा गुलाबी शहर: रक्षाबंधन और वीकेंड की छुट्टियों का असर, आमेर-हवामहल से लेकर सफारी तक बढ़ सकती है पर्यटकों की रौनक