हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की स्क्रीनिंग पर जोर, गर्भवती महिलाओं की जांच कर समय रहते चिन्हित किए जोखिम

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य जांच और परामर्श

हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की स्क्रीनिंग पर जोर, गर्भवती महिलाओं की जांच कर समय रहते चिन्हित किए जोखिम
जयपुर में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि गर्भवती महिलाओं के रक्तचाप, हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच कर एचआरपी पहचान, फॉलोअप, पोषण तथा परामर्श सेवाएं दी जा रही हैं।

जयपुर। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण (एमसीएचएन) दिवस पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की जांच कर एचआरपी की पहचान की गई। सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के साथ रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, ब्लड शुगर और मूत्र सहित आवश्यक जांचें की जा रही हैं। 

उच्च रक्तचाप, गंभीर एनीमिया, मधुमेह, कम या अधिक उम्र में गर्भधारण, जुड़वां गर्भ तथा पूर्व प्रसव की जटिलताओं जैसे जोखिम कारकों के आधार पर महिलाओं को एचआरपी श्रेणी में चिन्हित किया जा रहा है। जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों पर पहुंचकर सत्रों की मॉनिटरिंग की। चिन्हित महिलाओं के नियमित फॉलोअप, उपचार, विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यकता होने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल की व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, संस्थागत प्रसव, नवजात देखभाल, स्तनपान और परिवार नियोजन संबंधी परामर्श भी दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया