तीन दिन गुलजार रहेगा गुलाबी शहर: रक्षाबंधन और वीकेंड की छुट्टियों का असर, आमेर-हवामहल से लेकर सफारी तक बढ़ सकती है पर्यटकों की रौनक

ऐतिहासिक स्मारकों और सफारी में उमड़ेगी भीड़

तीन दिन गुलजार रहेगा गुलाबी शहर: रक्षाबंधन और वीकेंड की छुट्टियों का असर, आमेर-हवामहल से लेकर सफारी तक बढ़ सकती है पर्यटकों की रौनक
रक्षाबंधन और तीन दिन के लंबे सप्ताहांत के चलते जयपुर में पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। आमेर, हवामहल और जंतर-मंतर के साथ नाहरगढ़, झालाना व आमागढ़ लेपर्ड सफारी में भी वन्यजीव प्रेमियों की आवाजाही बढ़ेगी। दिल्ली और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच सकते हैं।

जयपुर। रक्षाबंधन और लगातार तीन दिन की छुट्टियों के चलते गुलाबी नगरी जयपुर में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवकाश के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी होने से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की अच्छी-खासी आवाजाही रहने की संभावना जताई जा रही है। तीन दिन के अवकाश का लाभ उठाते हुए बड़ी संख्या में घरेलू पर्यटकों के जयपुर पहुंचने की उम्मीद है। शहर के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में आमेर महल, हवामहल, जंतर मंतर सहित अन्य ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ सकती है। मौसम अनुकूल रहने पर पर्यटक ऐतिहासिक स्मारकों की खूबसूरती निहारने के साथ ही यहां फोटोग्राफी और घूमने का भी आनंद लेते नजर आएंगे। पर्यटकों के बीच वन्यजीव पर्यटन का आकर्षण भी कम नहीं है। 

ऐसे में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क स्थित टाइगर और लायन सफारी में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। वन्यजीव प्रेमी सफारी के दौरान बाघ और एशियाई शेरों के दीदार के लिए पहुंच सकते हैं। वहीं झालाना और आमागढ़ लेपर्ड सफारी भी पर्यटकों से गुलजार रहने की उम्मीद है। पर्यटन विशेषज्ञों के अनुसार, तीन दिन की लगातार छुट्टियां जयपुर के पर्यटन कारोबार के लिए बेहतर साबित हो सकती हैं। संजय कौशिक का कहना है कि खासकर दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटकों के जयपुर आने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय