अफसर अब नहीं मंगवा सकेंगे महंगी चाय-कॉफी और कचौरी-समोसे 

बैठकों में चाय-नाश्ते का मैन्यू तय

अफसर अब नहीं मंगवा सकेंगे महंगी चाय-कॉफी और कचौरी-समोसे 
खाद्य सामग्री की दरें भी तय हुई, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश 

जयपुर। राजस्थान सरकार की ब्यूरोक्रेसी और विभागों की बैठकों में अब अधिकारी कचौरी-समोसे सहित दूसरे व्यंजनों का जायका नहीं ले सकेंगे। ना ही महंगी चाय-कॉफी-लस्सी मंगा सकेंगे। उनके चाय नाश्ते का मैन्यू तय कर दिया है। साथ ही उसकी मात्रा और कीमतें भी तय कर दी है। वित्त विभाग के शासन सचिव वित्त (बजट) देबाशीष पृष्टी ने मुख्यमंत्री कार्यालय, गवर्नर हाउस, सरकार के मंत्रियों, विधानसभा, मुख्य सचिव कार्यालय सहित सभी आईएएस अधिकारियों और विभागीय अफसरों को इसके आदेश की कॉपी भी भिजवा दी है। निर्देश दिए गए हैं कि खाद्य एवं पेय पदार्थों का कार्यालय परिसर में स्थित आपूर्तिकर्ता से तय दर या इससे कम दर पर खरीद की जा सकेगी। 

अनावश्यक खर्च पर लगाम को फैसला 
विभागों की बैठकों में सरकारी वित्तीय मद से चाय-नाश्तों पर मोटी राशि प्रदेशभर में खर्च हो रही थी। ऐसे में इस अनावश्यक फिजूलखर्ची को रोकने के लिए सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं। 

10 की चाय, 15 की कॉफी, 13 की छाछ और 15 की लस्सी ही मिलेगी 
बैठकों में अब 10 रुपए की 100 एमएल चाय, 15 रुपए की 100 एमएल कॉफी, 13 रुपए की 250 एमएल छाछ और 15 रुपए की 250 एमएल लस्सी प्रति नग या कप या पैकेट मंगाई जा सकेगी। इसका खर्च विभाग वहन करेगा। 

हैल्दी होगा नाश्ता : चना-मूंगफली-मखाने-डाइजेस्टिव बिस्किट मिलेंगे
वित्त विभाग ने अधिकारियों का नाश्ता भी कम रेट में हैल्दी तय किया है। नाश्ते में रोस्टेड चना, मूंगफली, मखाने और मल्टीग्रेन डाइजेस्टिव बिस्किट ही मिलेंगे। कचौरी-समोसे नहीं मंगवाए जा सकेंगे। 100 ग्राम रोस्टेड चना के 18 रुपए, इतनी ही मूंगफली के 29 रुपए, 100 ग्राम रोस्टेड मखाने के 180 रुपए और प्रति पैकेट मल्टीग्रेन डाइजेस्टिव बिस्किट के 28 रुपए तय किए गए हैं। 

Read More बालश्रम और बाल तस्करी के खिलाफ अभियान उमंग 1 जून से

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस