अब स्कूलों की होगी सोशल ऑडिट, शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी
राज्य स्तरीय ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है
समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों के विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन की सोशल ऑडिट किए जाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
जयपुर। राजस्थान की सरकारी स्कूलों का अब स्कूल स्तर पर सोशल ऑडिट किया जाएगा। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है और अधिकारियों को प्रशिक्षण के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी के तहत समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों के विद्यालय स्तर पर क्रियान्वयन की सोशल ऑडिट किए जाने के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
सोशल ऑडिट प्रशिक्षण के प्रारंभिक सत्र के आयोजन की अध्यक्षता राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अविचल चतुर्वेदी ने की। चतुर्वेदी ने कहा कि स्कूलों को अपने स्तर पर सोशल ऑडिट की जानी चाहिए, जिससे कि स्कूलों में और अधिक बदलाव किया जा सके। यह बदलाव वर्तमान दौर को ध्यान में रखते हुए किया जाना जरूरी है। एनसीईआरटी के माध्यम से राज्य स्तरीय ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Tags: audit
Related Posts
Post Comment
Latest News
05 Nov 2026 19:01:48
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भारत के लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता में...

Comment List