राजभाषा सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह कल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद होंगे मुख्य अतिथि

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नहीं आएंगे

राजभाषा सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह कल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद होंगे मुख्य अतिथि

विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  नित्यानंद राय, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चन्द बैरवा एवं दिया कुमारी की उपस्थिति रहेगी

जयपुर। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा सोमवार को प्रातः 10.00 बजे से जयपुर प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केन्द्र (जेईसीसी) सीतापुरा, सांगानेर, जयपुर में उत्तर- 1, उत्तर-2, मध्य एवं पश्चिम क्षेत्रों का संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ मीनाक्षी जोली ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह वर्ष 2024-25 का दूसरा आयोजन है। इससे पहले 4 जनवरी, 2025 को मैसूरु, कर्नाटक में इस वर्ष का पहला क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा होंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री  नित्यानंद राय, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चन्द बैरवा एवं दिया कुमारी की उपस्थिति रहेगी। साथ ही, कार्यक्रम में मंजु शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संसद सदस्य, राज्यसभा भी उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में राजभाषा विभाग की सचिव सहित बड़ी संख्या में केंद्र सरकार के कार्यालयों,बैंकों, उपक्रमों आदि के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह