गोपाष्टमी पर जयपुर में हुआ राष्ट्रस्तरीय गौ पूजन एवं कालभैरव पूजन समारोह, श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर में हुआ भव्य आयोजन

गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश 

गोपाष्टमी पर जयपुर में हुआ राष्ट्रस्तरीय गौ पूजन एवं कालभैरव पूजन समारोह, श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर में हुआ भव्य आयोजन
गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार को जयपुर में भव्य गोपाष्टमी महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद की ओर से टोंक रोड स्थित सांगानेर के श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर के सनराइज ऑर्गेनिक पार्क एवं वैदिक औषधीय पादप केंद्र में राष्ट्रस्तरीय गौ पूजन एवं श्री कालभैरव पूजन-अर्चन समारोह आयोजित।

जयपुर। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मंगलवार को जयपुर में भव्य गोपाष्टमी महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद की ओर से टोंक रोड स्थित सांगानेर के श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर के सनराइज ऑर्गेनिक पार्क एवं वैदिक औषधीय पादप केंद्र में राष्ट्रस्तरीय गौ पूजन एवं श्री कालभैरव पूजन-अर्चन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में गौमाता का विधि-विधान से पूजन कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की गई। समारोह के माध्यम से गौसेवा, गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कृति के संवर्धन का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मौजूद रहे।

राष्ट्रस्तरीय गौ पूजन एवं श्री कालभैरव पूजन-अर्चना करने के साथ ही यज्ञ में भाग लिया। राज्यपाल ने यहां गायों को विभिन्न तरह के अनाज, फल, रोटी, चारा और ड्राई फ्रूट्स खिलाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज गोपाष्टमी का त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है। गाय को गो माता कहते है। इसका दूध शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है। खासकर छोटे बच्चों के लिए। इस अवसर पर पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और पूर्व आईएएस पवन अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक मुकेश भारद्वाज सहित आयोजन से जुड़े लोगों ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
मामूली बुखार या सर्दी-जुकाम में बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेने से बैक्टीरिया में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ रही है। विश्व...
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा
आखिर क्यों खास है नेपाल पीएम बालेन शाह का भारत दौरा? पीएम मोदी से होगी खास मुलाकात
टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड, दो पिस्टल बरामद
राहुल गांधी का वार: BJP-RSS को न धर्म की समझ, न आध्यात्मिक परंपराओं का ज्ञान
झोटवाड़ा वृत्त के 10 थानों को मिले नए पेट्रोलिंग वाहन, मंत्री राठौड़ ने दिखाई हरी झंडी
ड्यूटी पर जा रहे युवक की घात लगाकर हत्या, पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला; महिला समेत चार नामजद