अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी कई सौगातें : बालिकाओं के जन्म पर मिलने वाली सेविंग बॉन्ड की राशि 1.50 लाख रूपए की, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

महिलाओं को प्रशिक्षित देने की भी घोषणा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को दी कई सौगातें : बालिकाओं के जन्म पर मिलने वाली सेविंग बॉन्ड की राशि 1.50 लाख रूपए की, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

लखपति दीदी योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को शामिल करने और सोलर दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 25,000 महिलाओं को प्रशिक्षित देने की भी घोषणा की।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को कई सौगातें दी। बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने लाड़ो प्रोत्साहन योजना के तहत बालिकाओं के जन्म पर मिलने वाली सेविंग बॉन्ड की राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए करने की घोषणा की। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 175 करोड़ की लागत से 500 पिंक टॉयलेट का निर्माण करने, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रों की संख्या बढ़ाकर हर ब्लॉक में एक केंद्र स्थापित करने, लखपति दीदी योजना के तहत 20 लाख महिलाओं को शामिल करने और सोलर दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 25,000 महिलाओं को प्रशिक्षित देने की भी घोषणा की।

समारोह में महिलाओं के अद्वितीय योगदान की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपने कार्यों से देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, खेल, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है। हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"आज मातृशक्ति के योगदान को सम्मान देने का अवसर है,  हर क्षेत्र में महिलाओं की शानदार उपलब्धियां पर आज हमें गर्व करने का दिन है, सही मायने में इस प्रकृति को सजाने वाली और चलाने वाली हमारी मातृशक्ति है।

महिलाओं को ढाई परसेंट की जगह डेढ़ परसेंट ब्याज पर मिलेगा ऋण

 मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में ले जाने के लिए लक्ष्य बढ़ाकर हम 20 लाख करेंगे। इसके माध्यम से लखपति दीदी की श्रेणी में आने वाली स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को ढाई परसेंट की जगह डेढ़ परसेंट ब्याज पर लोन मिलेगा ताकि हमारी बहनें राजीविका से जुड़कर  अपना स्वयं का कारोबार प्रारंभ कर सके। इसके अलावा सोलर दीदी के रूप में स्वयं सहायता समूह की 25000 महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में प्रशिक्षित करेंगे। इसके दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Read More एसीबी की बड़ी कार्रवाई : मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने के बदले की राशि मांग

महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना विकसित राजस्थान और भारत का सपना अधूरा : कुमारी
समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा, "महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना विकसित राजस्थान और भारत का सपना अधूरा है। महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश की लाखों महिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।"कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली प्रशासनिक एवं विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

Read More जयपुर टाइगर फेस्टिवल में दहाड़ी कला और संस्कृति, शिल्पग्राम में सजी बाघों की अद्भुत दुनिया

 

Read More राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग का विशेष अभियान शुरू, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सावधानी बरतने के लिए किया जाएगा प्रेरित

Post Comment

Comment List

Latest News

हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरित नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना कॉनक्लेव का उद्देश्य हरियालो राजस्थान कॉनक्लेव : भजनलाल शर्मा ने किया पर्यावरण प्रदर्शनी का उद्घाटन, हरित नीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना कॉनक्लेव का उद्देश्य
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को होटल मैरियट में आयोजित हरियालो राजस्थान: पर्यावरण कॉनक्लेव...
Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया