जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑपरेशन कवच शुरू : ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, 42 चालान और 8 वाहन सीज

सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके

जयपुर आरटीओ प्रथम में ऑपरेशन कवच शुरू : ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, 42 चालान और 8 वाहन सीज

परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के ओवरलोडिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस निर्देशों के बाद जयपुर आरटीओ प्रथम में बुधवार से ऑपरेशन कवच की शुरुआत कर दी गई है। डीटीओ संजीत कुमार की फील्ड मौजूदगी में टीमों ने पूरे दिन सख्त अभियान चलाते हुए करीब 250 वाहनों के चालान बनाए।

जयपुर। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के ओवरलोडिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस निर्देशों के बाद जयपुर आरटीओ प्रथम में बुधवार से ‘ऑपरेशन कवच’ की शुरुआत कर दी गई है। डीटीओ संजीत कुमार की फील्ड मौजूदगी में टीमों ने पूरे दिन सख्त अभियान चलाते हुए करीब 250 वाहनों के चालान बनाए। राजस्थान में सबसे अधिक 42 ओवरलोड चालान केवल जयपुर आरटीओ प्रथम क्षेत्र में बनाए गए, जिससे विभाग के सख्त रुख का स्पष्ट संदेश गया।

अभियान के दौरान बीस से ज्यादा बसों पर कार्रवाई की गई, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों को सीज़ किया गया। सिंधी कैम्प बस स्टैंड के आसपास सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर अवैध रूप से संचालित हो रही चार बसों को भी जब्त किया गया। इस बड़े अभियान से करीब 20 लाख रुपए का राजस्व विभाग को मिलने का अनुमान है। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि ‘ऑपरेशन कवच’ आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना