विपक्ष ने किया बहिर्गमन, स्पीकर बोले- अंतिम दिन ऐसा करना अच्छी परंपरा नहीं

सत्र का अंतिम दिन है, हंगामा मत करो

विपक्ष ने किया बहिर्गमन, स्पीकर बोले- अंतिम दिन ऐसा करना अच्छी परंपरा नहीं

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के एक पूरक प्रश्न पर हुए हंगामे के बाद विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के एक पूरक प्रश्न पर हुए हंगामे के बाद विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया। विपक्ष के वॉकआउट करने पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सत्र का अंतिम दिन है, हंगामा मत करो। यह अच्छी परंपरा नहीं है।

दरअसल, प्रश्नकाल में विधायक फूल सिंह मीणा के 400 केवी ग्रिड स्थापना से जुड़े सवाल पर सरकार की तरफ से मिले जवाब के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी पूरक सवाल पूछ लिया। बिजली से जुड़े इस मुद्दे पर पक्ष विपक्ष में हुई बहस के बाद हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद विपक्ष ने विरोध जताने के लिए बहिर्गमन किया। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि आपने तीन बार निवेदन कर दिया। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, मुद्दा विहीन है, लेकिन हंगामा करना इनका काम बन चुका है। इस पर स्पीकर ने विपक्ष के बहिर्गमन को लेकर टिप्पणी की।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह