फर्जी एनओसी से ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रकरणः आज या कल में मंत्री को सौपेंगे जांच रिपोर्ट, फिर शुरू होगा बड़ा एक्शन

फर्जी एनओसी से ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रकरणः आज या कल में मंत्री को सौपेंगे जांच रिपोर्ट, फिर शुरू होगा बड़ा एक्शन

प्रदेश में फर्जी एनओसी व ऑर्गन ट्रांसप्लांट ह्यूमन ऑर्गन एक्ट के खिलाफ ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट लगभग तैयार हो गई है।

जयपुर। प्रदेश में फर्जी एनओसी व ऑर्गन ट्रांसप्लांट ह्यूमन ऑर्गन एक्ट के खिलाफ ऑर्गन ट्रांसप्लांट के मामले में चिकित्सा शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट लगभग तैयार हो गई है। जानकारी के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त इकबाल खान और समुचित प्राधिकारी डॉ. रश्मि इसे आजकल में कभी भी चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को सौंपेंगे।

जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में फर्जी एनओसी से हुए ऑर्गन ट्रांसप्लांट में हुई अनियमितताएं, उसकी मोनिटरिंग में रही कमियों, अस्पतालों को एनओसी देने में बरती गई लापरवाही, ऑर्गन ट्रांसप्लांट की एनओसी देने में पारदर्शिता लाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों, सुझावों इत्यादि को लेकर जांच कमेटी अपनी बात रखेगी।

जानकारी के अनुसार इसके बाद सरकार रिपोर्ट के आधार पर दोषियों और लापरवाह जिम्मेदारों पर बड़ा एक्शन लेने के मूड में है।

गौरतलब है कि अबतक फर्जी ऑर्गन ट्रांसप्लांट मामले में जिम्मेदों पर कार्रवाई कर दी गई है। जिसमें आरयूएचएस यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. सुधीर भंडारी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. राजीव बगरहट्टा व अस्पताल अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा का पहले इस्तीफा लिया गया और बाद में उन्हें बखास्त कर दिया गया।

Read More जयपुर व्यापार महासंघ : यादगार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन, व्यापारियों ने उठाई पार्किंग व अव्यवस्था की समस्या

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल