कोटा में बीच सड़क पर टाइगर आने से दहशत : बाघ को देखकर दौड़ पड़ी गाय, लोगों ने बनाया वीडियो

सड़क पर लोगों की आवाजाही रुकी

कोटा में बीच सड़क पर टाइगर आने से दहशत : बाघ को देखकर दौड़ पड़ी गाय, लोगों ने बनाया वीडियो

एडिशनल एसपी कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा ने बताया कि मोड़क थाना SHO अपने जवानों के साथ दरा बटवाड़ा रोड से गुजर रहे थे। सड़क पर कुछ जानवर निकल रहे थे।

जयपुर। मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आज बीच सड़क टाइगर की साइटिंग हुई है। टाइगर रोड क्रॉस करता हुआ दिखाई दिया। टाइगर को देखकर वहां से गुजर रहे लोग दहशत में आ गए। लोगों ने दूर खड़े होकर वीडियो बनाया। कुछ देर बाद टाइगर वापस जंगल मे चल गया। यह घटना आज सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास दरा इलाके की है। टाइगर करीब 3 से 5 मिनट तक सड़क पर टहलता रहा। इस दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही रुक गई।

एडिशनल एसपी कोटा ग्रामीण रामकल्याण मीणा ने बताया कि मोड़क थाना SHO अपने जवानों के साथ दरा बटवाड़ा रोड से गुजर रहे थे। सड़क पर कुछ जानवर निकल रहे थे। उसी समय मुकंदरा रिजर्व के एक छोर से टाइगर निकला और बीच सड़क पर आ गया। टाइगर थोड़ी देर सड़क पर खड़ा रहा। फिर रोड क्रॉस करता हुआ मुकंदरा रिजर्व के दूसरे हिस्से में चला गया। टाइगर के बीच सड़क पर आने के दौरान फॉरेस्ट के लोग भी वहां थे। दो गाय बाघ के आगे थी। टाइगर को देखकर गाय दौड़ने लगी।

Tags: tiger

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति LPG गैस की सप्लाई को लेकर अरविंद केजरीवाल का निशाना : ट्रंप के सामने नतमस्तक सरकार, देश भुगत रहा है सजा; आगामी दिनों में और खराब होगी स्थिति
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश एलपीजी संकट की...
इस बार भी तंग गलियों में नजर नहीं आएंगी फायर बाइक, चार फायर बाइक की भेजी डिमांड
गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का नारेबाजी के बीच बहिर्गमन
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में भर्ती
प्रधानमंत्री मोदी ने दी सीआईएसएफ स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई: सुरक्षा में उनके अनुशासन, समर्पण की जमकर की सराहना 
उच्च स्तरीय समिति की पहली बैठक : खेजड़ी पर कानून लाएगी सरकार, प्रारूप तैयार करने के लिए सब कमेटी का गठन
जल्द समाप्त होगा ईरान युद्ध : जबरदस्त सफल रहा है सैन्य अभियान, ट्रम्प बोले- कई मायनों में हासिल कर ली जीत