शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान

सरकार को जिम्मेदारी तय करनी पड़ेगी

शिक्षा मंत्रालय की नाक के नीचे तीसरी बार लीक हुआ पेपर, पायलट ने कहा- इस्तीफा दें प्रधान
नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 22 लाख छात्रों की मेहनत पर पानी फिरा, पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी। पायलट ने NTA को “नेशनल ट्रोमा एजेंसी” बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।

जयपुर। नीट पेपरलीक मामले में कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा है कि नीट परीक्षा को रद्द किया गया है। लगभग 22 लाख बच्चे पूरी मेहनत के साथ इस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। लगातार पेपरलीक के कारण सरकार को परीक्षा रद्द करनी पड़ी है। अब सीबीआई की जांच बिठाकर जिम्मेदारी से पीछे हटने की कोशिश की जा रही है। पायलट ने कहा है कि मुझे लगता है कि यदि 22 लाख लोगों ने ईमानदारी से कोशिश की है और परीक्षा में बैठे हैं, तो सरकार को जिम्मेदारी तय करनी पड़ेगी।

पेपरलीक में जो पकड़ा गया है, उसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है, बच्चों ने जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अब नेशनल ट्रोमा एजेंसी बन चुकी है और शिक्षा मंत्रालय के नाक के नीचे लगातार तीसरी बार पेपरलीक हुआ है।  नैतिकता के आधार पर शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देकर आगे आते हुए जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।

Tags: pilot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित जेकेके में शुरू हुई युवा कलाकार सारा हर्ष की सोलो प्रदर्शनी ‘चित्रहार’ : महज 18 साल की उम्र, पेंटिंग का हुनर ऐसा कि सभी चकित
युवा कलाकार सारा हर्ष की पहली एकल प्रदर्शनी ‘चित्रहार: आत्म की ओर एक यात्रा’ जेकेके की सुरेखा आर्ट गैलरी में...
खत्म हो रहा दिल्ली में भूगर्भ जल
कलक्टर की रोक के बावजूद खोदी सड़क : लगा लंबा जाम, एंबुलेंस और आम वाहन चालक भी फंसे
चार शुभ योगों के दुर्लभ संयोग में रखेंगे निर्जला एकादशी व्रत : मंदिरों में रहेगी दान-पुण्य की धूम, सजेगी विशेष झांकी
आज का भविष्यफल     
हवाला और नोटों की हेराफेरी से जुड़े रैकेट का खुलासा : ऊपर-नीचे असली नोट लगे 65 लाख की गड्डियां जब्त, 2 गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल