धर्म परिवर्तन विधेयक 2025 के संविधान-विरोधी प्रावधानों के खिलाफ सोमवार को शांतिपूर्ण जन-आंदोलन

धर्मांतरण कानून के विरोध में कल जयपुर में जन-आंदोलन

धर्म परिवर्तन विधेयक 2025 के संविधान-विरोधी प्रावधानों के खिलाफ सोमवार को शांतिपूर्ण जन-आंदोलन

राजस्थान सरकार के नए धर्मांतरण कानून को 'असंवैधानिक' बताते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने 5 जनवरी को जयपुर में विरोध रैली की घोषणा की है। यह मार्च शहीद स्मारक से शुरू होगा।

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा पारित विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम, 2025 के संविधान-विरोधी, दमनकारी एवं नागरिक स्वतंत्रताओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले प्रावधानों के विरोध में 5 जनवरी को जयपुर में एक विशाल, शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक जन-आंदोलन आयोजित किया जाएगा। यह आंदोलन विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, मानवाधिकार एवं नागरिक संगठनों के संयुक्त सामाजिक मंच के आह्वान पर किया जा रहा है। इसकी घोषणा रविवार को जवाहर कला केन्द्र, जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह कानून संविधान के मूल ढांचे के विरुद्ध है तथा धार्मिक स्वतंत्रता, समानता का अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, निजता के अधिकार और नागरिक स्वतंत्रताओं पर सीधा हमला करता है। उन्होंने कहा कि कानून में प्रयुक्त अस्पष्ट शब्दावली, कठोर दंड प्रावधान, प्रशासन को दिए गए अत्यधिक अधिकार तथा न्यायिक निगरानी के स्पष्ट अभाव के कारण इसके दुरुपयोग की गंभीर आशंका है।

संयुक्त मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अधिनियम भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 19, 21, 25, 26, 27, 28 एवं 300ए का उल्लंघन करता है और नागरिकों की अंतरात्मा, विश्वास तथा व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बाधित करता है। आंदोलन के संयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी भी धर्म या समुदाय के विरुद्ध नहीं है, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए है। आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, अहिंसक और संवैधानिक दायरे में आयोजित किया जाएगा।

आंदोलन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया गया कि 5 जनवरी को रैली शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर एम.आई. रोड, जीपीओ चौराहा, जालूपुरा, संसार चंद्र रोड होते हुए पुनः शहीद स्मारक पर समाप्त होगी। रैली के समापन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस जन-आंदोलन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं नागरिकों की व्यापक भागीदारी रहने की उम्मीद है।

Read More दिल्ली में छाई राजस्थान की फड़-पिछवाई कला : बीकानेर हाउस में सेक्रेड एस्थेटिक्स प्रदर्शनी ने लूटा दिल परंपरा और आधुनिकता का संगम, कला प्रेमियों को मिला सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत अनुभव

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदिवासी विकास परिषद एवं जनमोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के. सी. घुमरिया, जनमोर्चा राजस्थान के महासचिव हाफिज़ मंज़ूर अली खान, राजस्थान मदरसा बोर्ड के चेयरमैन एम. डी. चौपदार, किशनपोल विधायक अमीन कागजी, यूथ बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र बौद्ध, क्रिश्चियन मरु भूमि समिति के अध्यक्ष बलवंत सिंह, दलित मुस्लिम एकता मंच के अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको तथा आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दशरथ कुमार हिनूनिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Read More राष्ट्रीय सहकार मंथन मेला 2026 के लिए समितियों का गठन, तैयारियां तेज

संयुक्त सामाजिक मंच ने सभी लोकतंत्र-प्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे इस शांतिपूर्ण जन-आंदोलन में भाग लेकर संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।

Read More पीएम-कुसुम योजना से राजस्थान में ऊर्जा क्रांति, 3462 मेगावाट के 1525 संयंत्र स्थापित

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट