विमान में तकनीकी खराबी, रनवे से वापस लौटा
रनवे से वापस एप्रन एरिया में लाया गया
यात्रियों ने एयरपोर्ट पर दूसरे विमान से दुबई भेजे जाने की मांग कर हंगामा किया।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह एक विमान में तकनीकी खराबी हो गई। इसके चलते विमान को रनवे से वापस एप्रन एरिया में लाया गया।
मा
मला एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से दुबई जाने वाली फ्लाइट का है। यह विमान सुबह साढ़े 5 बजे जयपुर से दुबई के लिए जाता है। आज निर्धारित समय पर यात्री विमान में बैठ गए थे। पुश बैक के बाद विमान उड़ान भरने रनवे पर चला गया था। इसी दौरान पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। इस पर पायलट ने विमान को वापस एप्रन में लाया। यात्रियों ने एयरपोर्ट पर दूसरे विमान से दुबई भेजे जाने की मांग कर हंगामा किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
27 Jun 2026 14:33:47
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका की मध्यस्थता में लेबनान और इजरायल के बीच एक प्रारूप समझौते की...

Comment List