साधु बनकर 30 साल से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार
एक पुलिसकर्मी भक्त बनकर साधु की कुटिया में पहुंचा
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सोडाला थाने का फरार वारंटी भंवरलाल साधु बनकर फरारी काट रहा है।
जयपुर। सोडाला थाना पुलिस ने 30 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह साधु के वेश में फरारी काट रहा था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) योगेश गोयल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सोडाला थाने का फरार वारंटी भंवरलाल साधु बनकर फरारी काट रहा है। इस सूचना पर एक पुलिसकर्मी भक्त बनकर साधु की कुटिया में पहुंचा। वहां बातों में लगाकर पूरी जानकारी ली और उसे पकड़ लिया।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 Apr 2026 19:01:15
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...

Comment List