साइबर शील्ड अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 80 बैंक खाते सीज, 7 आरोपी गिरफ्तार

प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपए की फर्जीवाड़े की राशि होने के प्रमाण मिले 

साइबर शील्ड अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 80 बैंक खाते सीज, 7 आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जयपुर। साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर शील्ड अभियान के तहत जयपुर पश्चिम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान के तहत थाना बिंदायका क्षेत्र में दो मुकदमे दर्ज कर कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपए की फर्जीवाड़े की राशि होने के प्रमाण मिले हैं।

जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  आलोक सिंघल के निकट पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर साइबर अपराध के विरुद्ध समन्वित रूप से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसीपी बगरू हेमेन्द्र शर्मा के निर्देशन में थाना बिंदायका के थानाधिकारी विनोद कुमार द्वारा गुप्त सूचना और डिजिटल स्रोतों के आधार पर सघन रैकी कर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा जब्त सामग्री में 47 मोबाइल, 7 लैपटॉप, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड, चार्जर, राउटर आदि शामिल हैं। इसके साथ ही 80 बैंक खातों/यूपीआई आईडी को सीज किया गया है, जिनमें बड़ी धनराशि के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं। पुलिस का कहना है कि फर्जीवाड़े की राशि करोड़ों में हो सकती है और आगे की जांच जारी है।

पहली एफआईआर (प्रकरण संख्या 130/2025) में आरोपी चक्रवर्ती सिंह, भूपेंद्र सिंह और प्रतीक सुथार को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग peachexch.com, lotusind365.win जैसी वेबसाइट्स के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का संचालन कर रहे थे। इनके खिलाफ आईटी एक्ट की धाराएं 66C, 66D, 318(4), 61(2) BNS व 3/4 RPGO के तहत मामला दर्ज किया गया।

Read More प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने 50 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए

दूसरी एफआईआर (प्रकरण संख्या 131/2025) में भावेश शर्मा, हेमेंद्र सिंह, कमलेश पटेल और सोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया। ये लोग भी 23exch.com जैसी साइट्स पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और आगे की जांच में और बड़े खुलासे की संभावना जताई है।

Read More प्रवासी राजस्थानी दिवस : राज्यपाल बागड़े ने कार्यक्रम को बताया प्रवासियों से जोड़ने वाला महत्त्वपूर्ण मंच, कहा- ऐसे आयोजनों से न सिर्फ आपसी संवाद बढ़ता है, बल्कि राज्य की संस्कृति और परंपराओं से प्रवासियों का गहरा जुड़ाव भी होता है मजबूत

 

Read More गश्त के दौरान पुलिस के वाहन चालक के सीने में मारी गोली : बाइक सवार बदमाशों को टोकना भारी पड़ा, हालत गंभीर

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई