चुनाव को देखते हुए पुलिस ने बदले नाकाबंदी प्वॉइंट

चुनाव को देखते हुए पुलिस ने बदले नाकाबंदी प्वॉइंट
वारदात के बाद शहर में बदमाश कई बार रास्ता बदलकर पुलिस से बच चुके हैं। इसलिए अब पुलिस ने नए प्वॉइंट लगाकर बदमाशों को पकड़ने की तैयारी की है। इनकी लगातार देखरेख भी की जा रही है।

जयपुर। त्योहारी सीजन और चुनावों की हलचल को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने शहर की नाकाबंदी व्यवस्था को सही करने के प्रयास शुरू किए है। शहर में रात में लगने वाले नाकाबंदी प्वॉइंट बदले गए हैं। रात में पहले लगाए जा रहे 45 नाकाबंदी प्वॉइंट में से 30 प्वॉइंट की जगह बदल दी गई है। माना जा रहा है कि वारदात के बाद शहर में बदमाश कई बार रास्ता बदलकर पुलिस से बच चुके हैं। इसलिए अब पुलिस ने नए प्वॉइंट लगाकर बदमाशों को पकड़ने की तैयारी की है। इनकी लगातार देखरेख भी की जा रही है। अधिकारियों को मानना है कि रात में लगने वाले नाकाबंदी प्वॉइंट एक जगह लगते थे। ऐसे में बदमाश पुलिस से बचकर अन्य रास्तों से निकलकर भागने में कामयाब हो जाते थे। शहर के बाहरी क्षेत्रों में लगने वाले 15 नाकाबंदी पॉइंट को छोड़कर 30 पॉइंट बदले हैं। अब हर थाना इलाके में हर दिन अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी की जा रही है।

तीन चरणों में की जा रही नाकाबंदी
जानकारी के अनुसार रात्रि में 45 प्वॉइंट पर नाकाबंदी की जाती है। इनमें पुलिस लाइन, ट्रैफिक और थाने का जाब्ता तैनात किया जाता है। इनके द्वारा रात्रि में आने वाले वाहनों को रोककर नंबर नोट किए जाते हैं। वहीं 112 के द्वारा रात को 48 प्वॉइंट पर नाकाबंदी की जा रही है। यह रात में चलते-फिरते संदिग्धों पर निगरानी रखती है। थाने की चेतकों द्वारा 59 नाकाबंदी प्वॉइंट पर नाकाबंदी की जा रही है। इनके द्वारा फील्ड में जगह-जगह पर चैकिंग की जाती है।

त्योहारी सीजन और चुनावों को देखते हुए नाकाबंदी प्वॉइंट में बदलाव किए गए हैं। इनकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

- कुंवर राष्ट्रदीप अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय

Read More आईएएस अबरीश कुमार बिना अनुमति छुट्टी पर जाने के कारण एपीओ; डॉ. रोहित गुप्ता को मिला अतिरिक्त प्रभार

 

Read More खंडवा स्टेशन पर भी रुकेगी काचीगुड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस, रेलवे का फैसला

Tags: blockade

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर