व्यावहारिक तौर पर राजस्व आधारित मॉडल हो विकसित : दिया कुमारी

जेकेके में विभिन्न प्रदर्शन स्थानों पर लगे क्यूआर कोड

व्यावहारिक तौर पर राजस्व आधारित मॉडल हो विकसित : दिया कुमारी

जेकेके की अतिरिक्त महानिदेशक अलका मीणा द्वारा आईटी और टेक्निकल कार्य के साथ सिविल कार्य करवाये जाने के लिए विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया।

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष जवाहर कला केन्द्र के लिए की गई बजट घोषणा के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बुधवार को पर्यटन भवन में शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा जेकेके महानिदेशक रवि जैन की वीसी द्वारा उपस्थिति में जेकेके की अतरिक्त महानिदेशक अलका मीणा द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जेकेके के लिए आवंटित बजट राशि आठ करोड़ का रचनात्मक विकास कार्य करवाए जाने के निर्देश देने के साथ ही जेकेके संचालन के लिए कला और कलाकार का संरक्षण करने के लिए व्यावहारिक तौर पर राजस्व आधारित मॉडल विकसित किए जाने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कला और क्राफ्ट संरक्षित और विकसित करने के लिए संकल्पित है। कला और कलाकारों को नियमित मंच उपलब्ध हो तो कलाएं और क्राफ्ट जीवित और संरक्षित रहेंगे। उन्होंने जेकेके में विभिन्न प्रदर्शन स्थानों पर आने वालों को उस स्थान की विस्तृत जानकारी देने के लिए क्यूआर कोड लगाए जाने के निर्देश दिए। 
दिया कुमारी ने जेकेके के डेटा को डिजिटाइज किए जाने, दैनिक होने वाले आयोजनों की आमजन को जानकारी देने के लिए हर बार लगाए जाने वाले होर्डिंग्स के स्थान पर होर्डिंग एलइडी लगवाए जाने, लाइब्रेरी का विकास करने, शिल्प ग्राम में राज्य भर के बेस्ट कला उत्पादों के बिक्री प्रदर्शन किए जाने के लिए आर्टिजन्स को नियमित अवसर दिए जाने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने जेकेके में सोलर ऊर्जा का उपयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा करने से बिजली का खर्चा बचेगा। जेकेके की अतिरिक्त महानिदेशक अलका मीणा द्वारा आईटी और टेक्निकल कार्य के साथ सिविल कार्य करवाये जाने के लिए विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें वायदा बाजार में नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें कितनी गिरी कीमतें
सर्राफा बाजार में वायदा बाजार की नरमी का असर साफ दिखा। कीमती धातुओं में बड़ी गिरावटई। चांदी 32,400 रुपए गिरकर...
स्पाइसजेट की मुंबई की फ्लाइट देरी से रवाना : एयरपोर्ट पर यात्रियों को करना पड़ा इंतजार, उड़ान में देरी को लेकर यात्रियों ने जताई असुविधा
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज का दावा: पश्चिम एशिया में सैन्य संसाधनों की तैनाती, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने के लिए आकस्मिक योजना का हिस्सा
स्पाइसजेट की यूएई से 13 विशेष उड़ानें : फंसे यात्रियों को निकालने के लिए एयरलाइंस कर रही संचालन, जानें किन शहरों में आएगी फ्लाइट
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: 20वें फेरे में पर्यटकों की संख्या कम, शाही अंदाज में हुआ मेहमानों का स्वागत
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : एयरपोर्ट से खाड़ी देशों की 4 फ्लाइट्स रद्द, यात्री परेशान
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में अधिक अंक के बावजूद चयन नहीं : हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए आदेश