एसएमएस स्टेडियम को 15 करोड़ रु. के यूडी टैक्स का नोटिस, कुर्की वारंट जारी करने की तैयारी

नोटिस चस्पा करने के बावजूद नहीं हुआ भुगतान

एसएमएस स्टेडियम को 15 करोड़ रु. के यूडी टैक्स का नोटिस, कुर्की वारंट जारी करने की तैयारी

अभी सवाई मानसिंह स्टेडियम को बकाया यूडी टैक्स जमा कराने के लिए एक और अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा।

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर जयपुर ने सवाई मानसिंह स्टेडियम को नगरीय विकास कर (यूडी टैक्स) के बकाया लगभग 15 करोड़ रुपए के भुगतान के लिए नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई निगम के मालवीय नगर जोन उपायुक्त कार्यालय की ओर से की गई है। निगम ने 28 अगस्त, 2024 को स्टेडियम प्रशासन को मांग पत्र भेजा था, लेकिन अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते निगम के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह राजस्थान खेल परिषद के अधिकारियों से मुलाकात कर तत्काल भुगतान की मांग की है। जल्द ही राशि जमा नहीं कराई गई तो निगम संपत्ति की कुर्की का वारंट जारी करेगा।

18 साल से लंबित है टैक्स भुगतान
नगर निगम के मुताबिक, सवाई मानसिंह स्टेडियम ने पिछले 18 वर्षों से नगरीय विकास कर जमा नहीं कराया है। 1 अप्रैल, 2007 से अब तक स्टेडियम पर 15 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बकाया है, जिसमें लगभग 9.25 करोड़ रुपए नगरीय विकास कर और 6.5 करोड़ रुपए की पेनल्टी शामिल है।

नोटिस चस्पा करने के बावजूद नहीं हुआ भुगतान
नगर निगम सूत्रों के अनुसार एसएमएस स्टेडियम को 28 अगस्त, 2024 को निगम की ओर से मांग का नोटिस भेजा गया लेकिन लेकिन परिषद के अधिकारियों द्वारा उसे स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद 2 सितंबर, 2024 को यह नोटिस स्टेडियम परिसर में चस्पा कर दिया गया, बावजूद इसके अब तक भुगतान नहीं किया गया है।

यूडी टैक्स समाप्त करने का अनुरोध
हां, नगर निगम ने स्टेडियम पर नगरीय विकास कर की मांग की है। इस संबंध में खेल परिषद अध्यक्ष ने नगरीय विकास विभाग के सचिव से चर्चा की है। चूंकि सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल गतिविधियों का आयोजन होता है। ऐसी कल्याणकारी गतिविधियों पर टैक्स नहीं लगाया जाना चाहिए। इसलिए हमने विभाग से इस टैक्स को समाप्त करने का अनुरोध किया है।
-राजेंद्र सिंह सिसोदिया, सचिव, 
राजस्थान खेल परिषदु

Read More मोदी पर जातिगत टिप्पणी का मामला, राहुल गांधी के खिलाफ दायर रिवीजन खारिज

एक और नोटिस दिया जाएगा
अभी सवाई मानसिंह स्टेडियम को बकाया यूडी टैक्स जमा कराने के लिए एक और अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 
-प्रियवृत सिंह चारण, उपायुक्त, नगर निगम के मालवीय नगर जोनु

Read More जयपुर में पहली बार सजेगा ‘तारक मेहता’ का सेट, पोपटलाल की शादी में मकर संक्रांति का रंग

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन