जयपुर में दीपावली की तैयारियां जोरों पर : बड़ी चौपड़ पर हनुमानजी सीना चीरकर सीताराम के करवाएंगे दर्शन, जहाज से उड़ान भरता दिखेगा फाइटर जेट राफेल 

यातायात और अतिक्रमण की समस्या 

जयपुर में दीपावली की तैयारियां जोरों पर : बड़ी चौपड़ पर हनुमानजी सीना चीरकर सीताराम के करवाएंगे दर्शन, जहाज से उड़ान भरता दिखेगा फाइटर जेट राफेल 
जयपुर की दीपावली सजावट विश्व प्रसिद्ध है, लेकिन ई-रिक्शा, अतिक्रमण, और यातायात जाम शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।

जयपुर। राजधानी जयपुर में दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। एमआई रोड और चांदपोल बाजार में दीपोत्सव की सजावट का कार्य शुरू हो चुका है। शहर के बाहरी बाजार मालवीय नगर, मानसरोवर, जगतपुरता, वैशाली नगर, आगरा रोड़, झोटवाड़ा सहित अन्य बाजारों में स्वागत द्वार बन रहे है। एमआई रोड पर स्वदेशी लाइटों से बाजार को जगमगाने का काम 17 अक्टूबर को शुरू होगा, जहां छह सजावटी गेट और राजस्थानी शैली में सजा पांच बत्ती चौराहा आकर्षण का केंद्र होगा। एमआई रोड व्यापार मण्डल के महामंत्री सुरेश सैनी और सजावट समिति के संयोजक अजय अग्रवाल ने बताया कि यह सजावट एक सप्ताह तक रहेगी। जौहारी बाजार व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि बड़ी चौपड़ पर बीस फीट ऊंची हनुमानजी की प्रतिमा सीना चीरकर रामसीता के दर्शन करवाएंगे। इसकी डिजाइन पर विचार किया जा रहा है। चांदपोल में 'भारत की आकाश शक्ति' थीम: चांदपोल बाजार व्यापार मंडल 18 अक्टूबर को छोटी चौपड़ पर भव्य स्वागत द्वार बनाएगा। 15 फीट चौड़े और 45 फीट लंबे जहाज में राफेल विमान, ब्रह्मोस मिसाइल और घूमता रडार प्रदर्शित होगा। बंगाल के कलाकारों द्वारा डेढ़ माह में तैयार यह झांकी पांच दिन तक जनता के लिए उपलब्ध रहेगी। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि यह आयोजन हर साल की तरह यादगार होगा।

यातायात और अतिक्रमण की समस्या 
जयपुर की दीपावली सजावट विश्व प्रसिद्ध है, लेकिन ई-रिक्शा, अतिक्रमण, और यातायात जाम शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बड़ी चौपड़ मेट्रो की पाकिंर्ग खोलने और लो-फ्लोर बसों को बंद करने की मांग भी उठ रही है। जौहरी बाजार व्यापार मण्डल के महामंत्री कैलाश मित्तल ने बताया कि समस्याओं के चलते व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। प्रशासन के साथ लगातार बातचीत चल रही है, उम्मीद है, जल्द कोई समाधान होगा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान