आईफा-2025 की जोरों पर तैयारियां : राजस्थान के किले-महलों के झरोखे आएंगे नजर, शाहररुख-माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार देंगे प्रस्तुति

अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीतते हुए नजर आएंगे

आईफा-2025 की जोरों पर तैयारियां : राजस्थान के किले-महलों के झरोखे आएंगे नजर, शाहररुख-माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार देंगे प्रस्तुति
स्टेज के बैकग्रांउड में करीब 20 छोटे और एक बड़ा गेट नजर आ रहा है। इन गेटों में राजस्थान के किले-महलों में देखे जाने वाले झरोखों का टच भी नजर आ रहा है।

जयपुर। जयपुर के जेईसीसी में 8 और 9 मार्च को होने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईफा) अवॉर्ड्स की तैयारियां जोरो पर चल रही है। स्टेज की चौड़ाई करीब 120 फीट की है। स्टेज के बैकग्रांउड में करीब 20 छोटे और एक बड़ा गेट नजर आ रहा है। इन गेटों में राजस्थान के किले-महलों में देखे जाने वाले झरोखों का टच भी नजर आ रहा है।

बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा गुलाबी नगर में 6 से 9 मार्च तक नजर आने वाला है। अलग-अलग प्रस्तुति के जरिये सिने सितारे कला के अनेक रंग बिखेरेंगे। सिल्वर इज द न्यू गोल्ड थीम पर होने वाले इस अवॉर्ड्स के लिए कई पॉपुलर बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस, सिंगर, फिल्म डायरेक्टर समेत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्रिटीज जयपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए नजर आएंगे। इन सितारों के स्वागत के लिए खास तैयारियां की जाएगी। आईफा 25 के दौरान एक्ट्रेस अनुष्का अरोड़ा ग्रीन कार्पेट पर होस्ट करेंगी। फैशन की बेहतरीन झलकियां देखने को मिलेगी। 8 मार्च को डिजिटल अवॉर्ड होगा, इसमें नोरा फतेही और श्रेया घोषाल, सचिन जिगर प्रस्तुति देंगे। वहीं 9 को कृति सेनन, शाहिद कपूर, शाहररुख, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित जैसे सुपरस्टार अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीतते हुए नजर आएंगे।

एक नजर में अवार्ड्स कार्यक्रम
आठ मार्च को डिजिटल अवार्ड शो में बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, Ñपरफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल ( मेल व फीमेल), परफॉर्मेंस इन ए सर्पोटिंग रोल (मेल व फीमेल), बेस्ट स्टोरी (आॅरिजनल) कैटेगिरीज में अवॉर्ड दिए जाएंगे। वहीं सीरीज कैटेगिरी में बेस्ट सीरीज, बेस्ट डायरेक्टर, परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल (मेल-फीमेल), परफॉर्मेंस इन ए सर्पोटिंग रोल (मेल व फीमेल), बेस्ट स्टोरी (आॅरिजनल), बेस्ट डाक्यूमेंट्री सीरीज- डॉक्यूमेंट्री फिल्म, बेस्ट टाइटल ट्रेक जैसी कैटेगिरीज में अवॉर्ड दिए जाएंगे।

इन कैटेगिरीज में दिए जाएंगे अवार्ड
वहीं 9 मार्च को बेस्ट फिल्म, डायरेक्शन, परफॉर्मेंस इन ए लीडिंग रोल ( मेल व फीमेल), परफॉर्मेंस इन ए सर्पोटिंग रोल (मेल व फीमेल), परफॉर्मेंस इन ए नेगेटिव रोल, म्यूजिक डायरेक्शन, प्ले बैक सिंगर (मेल और फीमेल) अवार्ड दिए जाएंगे। इससे पहले छह और सात मार्च को आईफा अवार्ड्स कार्यक्रम की कई अन्य एक्टिविटीज भी लोगों के लिए आकर्षण कें द्र रहेंगी। 

Read More आरपीएससी ने विभिन्न पदों के साक्षात्कार कार्यक्रम किए जारी, 31 जुलाई से 14 अगस्त तक होंगे इंटरव्यू

 

Read More ऊर्जा समिट में मंत्री के भाषण के बीच गुल हुई बिजली, कहा- अब पांच मिनट की कटौती भी बनती है खबर

Tags: forts

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी