प्रिंसिपल और दलाल 25 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बीएड के प्रेक्टिकल में फेल नहीं करने की एवज में मांगी घूस

पिछले छह माह से दबाव डाल रहे

प्रिंसिपल और दलाल 25 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बीएड के प्रेक्टिकल में फेल नहीं करने की एवज में मांगी घूस

बीएड प्रथम वर्ष इंटर्नशिप के लिए कॉलेज रिलिविंग लेटर देने की एवज में 42 हजार रुपए की घूस मांगकर परेशान कर रहे हैं।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर इकाई तृतीय ने राजकुमार ढाका असिस्टेंट प्रोफेसर हाल कार्यवाहक प्रिंसिपल रवि शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, नेवटा जयपुर और दलाल श्योजीराम चौधरी ई-मित्र संचालक नेवटा को परिवादी से 25 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी जयपुर इकाई तृतीय जयपुर को परिवादी ने शिकायत दी कि परिवादी की बीएड प्रथम वर्ष की उपस्थिति शॉर्ट नहीं करने, प्रेक्टिकल में फेल नहीं करने और बीएड प्रथम वर्ष इंटर्नशिप के लिए कॉलेज रिलिविंग लेटर (कार्यमुक्ति प्रमाण-पत्र) देने की एवज में 42 हजार रुपए की घूस मांगकर परेशान कर रहे हैं। आरोप था कि ये घूसखोर उसे घूस की राशि लाने के लिए पिछले छह माह से दबाव डाल रहे हैं।  

इस पर एसीबी के डीआईजी प्रथम कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर इकाई तृतीय के एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल के निर्देशानुसार सुरेश कुमार स्वामी उप अधीक्षक पुलिस ने शिकात का सत्यापन कर राजकुमार ढाका और दलाल श्योजीराम चौधरी को परिवादी से 25 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब