एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार का विरोध, जानें पूरा मामला  

योग्य संकाय सदस्यों की नियुक्ति करने की मांग की

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार का विरोध, जानें पूरा मामला  
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार को लेकर राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन ने विरोध जताया। अध्यक्ष डॉ. धीरज जेफ ने चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव को पत्र भेजकर विस्तार पर रोक और रिक्त पदों पर वरिष्ठ एवं योग्य संकाय सदस्यों की नियुक्ति की मांग की।

जयपुर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार को लेकर राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (RMCTA) ने विरोध जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धीरज जेफ ने चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव को पत्र भेजकर कार्यकाल विस्तार पर रोक लगाने और रिक्त पदों पर नए वरिष्ठ एवं योग्य संकाय सदस्यों की नियुक्ति करने की मांग की है। पत्र में बताया गया कि एसएमएस मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में पांच अतिरिक्त प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। इनमें एक अतिरिक्त प्रधानाचार्य एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक पद पर भी कार्यरत हैं, जबकि दो अतिरिक्त प्रधानाचार्यों की कार्य अवधि पूरी हो चुकी है। इससे पहले भी एक अतिरिक्त प्रधानाचार्य को कार्यकाल विस्तार दिया जा चुका है।

एसोसिएशन का कहना है कि वह शुरू से ही किसी भी पद पर कार्यकाल विस्तार के पक्ष में नहीं रहा है। इससे नए वरिष्ठ संकाय सदस्यों के अवसर प्रभावित होते हैं और संस्थान में नए विचार एवं कार्यप्रणाली विकसित होने की संभावना भी कम होती है। एसोसिएशन ने मांग की कि कार्यकाल पूरा कर चुके अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के स्थान पर वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर नए संकाय सदस्यों का चयन किया जाए। इधर, डॉ. राकेश कुमार जैन और डॉ. मोनिका जैन को आगामी आदेशों तक अपने आवंटित अतिरिक्त प्रधानाचार्य पद के दायित्व पूर्ववत निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में डीजल संकट, वित्त सचिव बेसेंट ने यूरोपीय देशों से अतिरिक्त ईंधन आपूर्ति की अपील की अमेरिका में डीजल संकट, वित्त सचिव बेसेंट ने यूरोपीय देशों से अतिरिक्त ईंधन आपूर्ति की अपील की
वैश्विक स्तर पर डीजल की किल्लत और मध्य पूर्व तनाव के कारण ईंधन कीमतों में उछाल के बीच अमेरिकी वित्त...
एनएसयूआई का जंतर-मंतर मार्च: विनोद जाखड़ समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में, मतदाता सूची से जुड़े सवालों पर ECI से मांगा जवाब
भूत का रूप धारण कर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
राजस्थान में 3 अक्टूबर से लगेगी पंचायत चुनाव की आचार संहिता : नई योजनाओं, शिलान्यास और लोकार्पण पर लगेगी रोक
ग्रेटर नोएडा में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बाथरूम की चौखट से लटका मिला शव
आदर्श नगर थाना पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर नकबजन गिरफ्तार
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त प्रधानाचार्यों के कार्यकाल विस्तार का विरोध, जानें पूरा मामला