नगरीय विकास में गुणवत्ता और सुरक्षा महत्वपूर्ण, देवाशीष ने कहा- गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भारतीय मानकों के प्रभावी अनुपालन पर निर्भर शहरी विकास परियोजनाओं की सफलता 

भारतीय मानकों के प्रभावी अनुपालन पर निर्भर करती है

नगरीय विकास में गुणवत्ता और सुरक्षा महत्वपूर्ण, देवाशीष ने कहा- गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भारतीय मानकों के प्रभावी अनुपालन पर निर्भर शहरी विकास परियोजनाओं की सफलता 

पृष्टि ने कहा कि शहरी विकास परियोजनाओं की सफलता गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भारतीय मानकों के प्रभावी अनुपालन पर निर्भर करती है। 

जयपुर। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव देवाशीष पृष्टि ने कहा कि शहरों के सुनियोजित विकास के लिए नगरीय विकास में गुणवत्ता, सुरक्षा और टिकाऊ विकास महत्वपूर्ण है। आरआईसी में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) एवं नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने ये बात कही। पृष्टि ने कहा कि शहरी विकास परियोजनाओं की सफलता गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भारतीय मानकों के प्रभावी अनुपालन पर निर्भर करती है। 

बीआईएस के मानकों को अपनाकर नागरिकों को सुरक्षित एवं टिकाऊ अवसंरचना भी उपलब्ध कराई जा सकती है। इस अवसर पर  बीआईएस राजस्थान की निदेशक एवं प्रमुख कनिका कालिया ने बताया कि इस कार्यशाला में परियोजना प्रबंधन, भू तकनीकी जांच, अच्छी निर्माण प्रथाएं, अग्नि एवं जीवन सुरक्षा, भवन सेवाएं, वॉटर प्रफिंग, दिव्यांगजन के लिए सुगम्यता, नवीन सामग्री, गुणवत्ता परीक्षण, परिसंपत्ति प्रबंधन, रेट्रोफिटिंग तथा वर्षा जल संचयन जैसे विषयों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में निर्माण सामग्री, भवन सुरक्षा, ऊर्जा दक्षता, जल एवं स्वच्छताए स्मार्ट सिटी से जुड़े मानकों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब