जयपुर स्टेशन के 150 वर्ष पूरे : रेलवे ने मनाया स्टेशन महोत्सव, 717 करोड़ रुपए से हो रहा पुनर्विकास

यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

जयपुर स्टेशन के 150 वर्ष पूरे : रेलवे ने मनाया स्टेशन महोत्सव, 717 करोड़ रुपए से हो रहा पुनर्विकास
जयपुर रेलवे स्टेशन के 150 वर्ष पूरे होने पर उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्टेशन महोत्सव आयोजित। विधायक गोपाल शर्मा, महापौर सुनील कोठारी और डीआरएम रवि जैन मौजूद। अमृत भारत योजना के तहत 717 करोड़ रुपए से स्टेशन का पुनर्विकास होगा।

जयपुर। जयपुर रेलवे स्टेशन के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने स्टेशन परिसर में भव्य स्टेशन महोत्सव आयोजित किया। समारोह में सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, महापौर सुनील कोठारी और मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्टÑीय गीत से हुई। विधायक और महापौर ने विरासत छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया, जिसमें स्टेशन के ऐतिहासिक सफर और बदलावों को दर्शाया गया।  अमृत भारत योजना में बदलेगी सूरत- स्टेशन 1875 से रेल विकास का साक्षी रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 717 करोड़ रुपए से पुनर्विकास हो रहा है। मुख्य और द्वितीय प्रवेश द्वार को जोड़ने के लिए एयर कॉनकोर्स बनेगा।

तीन नए फुट ओवर ब्रिजए 30 लिफ्ट और 18 एस्केलेटर भी लगेंगे। द्वितीय प्रवेश द्वार पर तीन मंजिला भवन में आगमन-प्रस्थान लॉबी, प्रतीक्षालय, सुरक्षा जांच क्षेत्र और हेल्प डेस्क होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पर 4 सप्ताह में निर्णय लें, वरना सीएस हाजिर होकर दें जवाब : हाईकोर्ट एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पर 4 सप्ताह में निर्णय लें, वरना सीएस हाजिर होकर दें जवाब : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने एडवोकेट्स प्रोटेक्शन बिल पर निर्णय में देरी पर नाराजगी जताई। खंडपीठ ने राज्य सरकार को चार सप्ताह...
पंचायत चुनाव : नामांकन का आज आखिरी दिन, दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे पर्चे
जंतर-मंतर पर बैन : CJP कार्यकर्ताओं के साथ गेट फांदकर पहुंचे आशुतोष रांका और सौरव दास, पुलिस ने हिरासत में लिया
डोनाल्ड ट्रंप के अजीब फैसलों से दुनिया बेचैन
सेवा सेतु अभियान 2026 : शिविरों में तत्काल राहत, आवेदन के कुछ देर बाद ही मिला मकान का नामांतरण पत्र
जयपुर स्टेशन के 150 वर्ष पूरे : रेलवे ने मनाया स्टेशन महोत्सव, 717 करोड़ रुपए से हो रहा पुनर्विकास
दशमी 2 दिन, दशहरा एक दिन… 20 या 21 को होगा रावण दहन?