जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट : तापमान बढ़ा, सर्दी से मिली राहत, बारिश के बाद बढ़ सकती है सर्दी

एक बार फिर बारिश-ओलावृष्टि होने की संभावना

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट : तापमान बढ़ा, सर्दी से मिली राहत, बारिश के बाद बढ़ सकती है सर्दी

राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। इसके तहत एक बार फिर बारिश-ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने शनिवार से अगले तीन दिनों तक जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव होगा। इसके तहत एक बार फिर बारिश-ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने शनिवार से अगले तीन दिनों तक जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इससे सर्दी का असर फिर से बढ़ सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 1-2 फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में सर्दी से राहत रही। तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। साथ ही शीतलहर और गलन भरी सर्दी से भी राहत रही। इस बीच गुरुवार रात सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग