प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश, लो प्रेशर सिस्टम से मानसून पड़ेगा कमजोर

प्रदेश में आज भी कई जिलों में बारिश, लो प्रेशर सिस्टम से मानसून पड़ेगा कमजोर

प्रदेश में आज सुबह भी कई जिलों में बारिश हुई है। जयपुर में भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

जयपुर। प्रदेश में आज सुबह भी कई जिलों में बारिश हुई है। जयपुर में भी सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राजस्थान में आए लो-प्रेशर सिस्टम का असर आज से खत्म हो जाएगा। ये सिस्टम आगे पाकिस्तान की तरफ चला जाएगा।
इधर राजस्थान में बीते करीब दो दिन से हो रही तेज बारिश के कारण नदी-नालों में उफान है। 

वहीं, मौसम केंद्र ने आज भी चार जिलों में बारिश का ऑरेंज और आठ जिलों में येलो अलर्ट है। भारी बारिश की आशंका के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी है। वर्षा जनित हादसों में 11 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज, राजसमन्द जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा, बाड़मेर , जालौर व अजमेर जिले में  कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा तथा जोधपुर , जैसलमेर व पाली जिले में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश नसीराबाद , अजमेर में 165 एमएम व पश्चिमी राजस्थान के मोहनगढ़ , जैसलमेर में  260 एमएम और पाली में 257.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति  भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया...
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम