प्रदेश में कई ठिेकानों पर एसीबी की छापेमारी : 4 करोड़ की अवैध सम्पत्ति का खुलासा कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता दर्ज

विदेश यात्राएं और महंगे होटल

प्रदेश में कई ठिेकानों पर एसीबी की छापेमारी : 4 करोड़ की अवैध सम्पत्ति का खुलासा कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता दर्ज

विदेश यात्राओं और फाइव स्टार होटलों में रुकने पर अब तक लगभग 45 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह भी आय के स्रोतों की तुलना में अत्यधिक है और संदेहास्पद बना हुआ है।

जयपुर। राजस्थान एसीबी द्वारा की गई गोपनीय जांच व सत्यापन में अधिशाषी अभियंता हरिप्रसाद मीणा के पास वैध आय से करीब 200% अधिक परिसम्पत्तियों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने राजकीय सेवा में रहते हुए करीब चार करोड़ रुपये की अवैध सम्पत्ति अर्जित की है। आरोपी अधिकारी ने आय से अधिक अर्जित धन से कई महंगी और लग्जरी गाड़ियाँ खरीदीं। इनमें दो ऑडी कारें, एक स्कॉर्पियो, फोर्ड एंडेवर तथा रॉयल एनफील्ड बाइक शामिल हैं। इन वाहनों की कुल कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आँकी गई है। 

विदेश यात्राएं और महंगे होटल
विदेश यात्राओं और फाइव स्टार होटलों में रुकने पर अब तक लगभग 45 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह भी आय के स्रोतों की तुलना में अत्यधिक है और संदेहास्पद बना हुआ है।

जयपुर में लग्जरी फ्लैट और फार्म हाउस
आरोपी ने जयपुर के महल रोड पर तीन महंगे अपार्टमेंट्स खरीदे हैं, जिनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये है। साथ ही, बगडी स्थित गांव में एक लग्जरी फार्म हाउस भी आरोपी की संपत्तियों में शामिल है।

बैंकों में करोड़ों का लेनदेन और लोन की समयपूर्व अदायगी
अधिकारी एवं उनके परिवार के नाम पर 19 बैंकों में खाते हैं, जिनमें करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। करोड़ों रुपये के लोन लिए गए जो आश्चर्यजनक रूप से अल्प समय में चुकता कर दिए गए, जिससे अवैध धन के स्रोत की आशंका और गहराती है।

Read More अंबेडकर जयंती पर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम, सभी जिलों में सर्कुलर जारी

एसीबी के इस ऑपरेशन "AUDI" ने एक सरकारी अधिकारी की करोड़ों की अवैध सम्पत्तियों का खुलासा कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता दर्ज की है। जांच अभी जारी है और आगे कई और खुलासे संभव हैं। एसीबी द्वारा कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Read More सिंधीकैम्प बस स्टैंड पर ईमानदारी की मिसाल, 8 लाख के जेवर लौटाए

एसीबी की पांच ठिकानों पर कार्रवाई जारी
1. यूनिक एम्पोरिया, वी.आई.टी. रोड, महिमा पनोरमा के पास, महल गाँव रोड, जगतपुरा, जयपुर
2. यूनिक न्यू टाउन, वी.आई.टी. रोड, महिमा पनोरमा के पीछे, जगतपुरा, जयपुर
3. गांव बगडी, तहसील लालसोट, जिला दौसा (फार्म हाउस)
4. कार्यालय - अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, खण्ड दूदू
5. किराये का मकान, फ्रेंड्स कॉलोनी, नरैना रोड, दूदू

Read More एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी

 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल