राजस्थान बजट 2025 : पर्यटन विकास के लिए मिलेंगे 975 करोड़, हेरिटेज ट्यूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा; नाइट ट्यूरिज्म के लिए खर्च होंगे 100 करोड़ रुपए

बजट में पर्यटन, कला एवं संस्कृति को लेकर कई घोषणाएं की गई

राजस्थान बजट 2025 : पर्यटन विकास के लिए मिलेंगे 975 करोड़, हेरिटेज ट्यूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा; नाइट ट्यूरिज्म के लिए खर्च होंगे 100 करोड़ रुपए
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया।

जयपुर। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में भजनलाल सरकार का दूसरा पूर्ण बजट पेश किया। दीया कुमारी ने अपना तीसरा बजट पेश किया। उनका यह दूसरा पूर्ण बजट है। इससे पहले वह एक पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश कर चुकी है। बजट भाषण की शुरूआत करते हुए दीया कुमारी ने कहा कि हमारी सरकार ने नए कीर्तिमान स्थापित किए है। बजट में पर्यटन, कला एवं संस्कृति को लेकर भी कई घोषणाएं की गई है। 

पर्यटन, कला एवं संस्कृति :

  • पर्यटन विकास की गतिविधियों के लिए वर्ष 975 करोड़ रुपये
  • हेरिटेज ट्यूरिज्म को बढ़ावा 
  • प्रदेश में नाइट पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु (100 करोड़ रुपये)
  • ऐतिहासिक कलात्मक हवेलियों के संरक्षण हेतु शेखावाटी हवेली संरक्षण योजना एवं हेरिटेज वॉक
  • लोक गायकों एवं संगीतकारों हेतु बीकानेर में गवरी देवी कला केन्द्र
  • जयपुर अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के उन्नयन हेतु 25 करोड़ रुपये़

संस्कृति पोर्टल-गांवों, मंदिरों के इतिहास को रिकॉर्ड करना :

पुष्कर-अजमेर, रणथम्भौर त्रिनेत्रा गणेश जी-सवाई माधोपुर, जीण माता-सीकर, तनोट माता मंदिर व रामदेवरा-जैसलमेर, दाऊ मदनमोहन-भरतपुर व देशनोक-बीकानेर आदि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं हेतु विभिन्न सुविधायें (95 करोड़ रुपये)

Read More राजस्थान में सूखे की दस्तक! गहलोत बोले- पदमपुर-घड़साना की तस्वीरें पूरे प्रदेश के लिए चेतावनी

प्रदेश के विभिन्न झीलों के लिए सौन्दर्यीकरण का कार्य :

Read More लो जी चुन लो...अपने शहरों की सरकार, पहली बार सभी निकायों में कराए जा रहे हैं एक साथ चुनाव

  • त्रिवेणी संगम-बेणेश्वर धाम, रामेश्वर घाट एवं बीगोद संगम को विकसित करना
  • 600 मंदिरों पर दीपावली, होली एवं रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों पर विशेष साज-सज्जा व आरती के कार्यक्रमों का आयोजन
  • आदिवासी बाहुल्य जिलों 100 करोड़ रुपये व्यय कर जनजातीय पर्यटन सर्किट विकसित
  • ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा, 10 गांवों को विकसित करना
  • वॉर म्यूजियम जैसलमेर में आधारभूत संरचना एवं सुविधायें
  • वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-6 हजार वरिष्ठजन को हवाई मार्ग से यात्रा ,50 हजार ऐसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा
  • विभिन्न मंदिरों के उन्नयन हेतु 101 करोड़ रुपये ,मंदिरों में भोग की राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपये प्रतिमाह एवं पुजारियों के मानदेय 7 हजार 500 रुपये प्रतिमाह
  • जयपुर, वर्ष 2027 स्थापना के 300 वर्ष गोविन्द देव जी कला महोत्सव के आयोजन
  • 29 रनवे को बड़े विमान उतरने के योग्य बनाना

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम