मुख्य सचिव से राजस्थान चैंबर के प्रतिनिधिमंडल की भेंट: उद्योग, निवेश और एमएसएमई सुदृढ़ीकरण पर व्यापक चर्चा

मुख्य सचिव से राजस्थान चैंबर प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

मुख्य सचिव से राजस्थान चैंबर के प्रतिनिधिमंडल की भेंट: उद्योग, निवेश और एमएसएमई सुदृढ़ीकरण पर व्यापक चर्चा

राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर उद्योग, व्यापार, निवेश और एमएसएमई सेक्टर की संभावनाओं व चुनौतियों पर चर्चा की। चैंबर ने अनुमतियाँ सरल करने, निवेश आकर्षण, औद्योगिक क्लस्टर और निर्यात संवर्धन जैसे मुद्दे उठाए। 

जयपुर। राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. के. एल. जैन के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से सचिवालय में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात का प्रमुख उद्देश्य राज्य में उद्योग, व्यापार, निवेश और एमएसएमई क्षेत्र के समक्ष मौजूद अवसरों एवं चुनौतियों पर रचनात्मक संवाद स्थापित करना था।

बैठक में डॉ. जैन ने कहा कि मुख्य सचिव के नेतृत्व में राज्य में व्यापारिक माहौल में सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास बढ़ा है, जिससे औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि चैंबर पिछले 75 वर्षों से प्रदेश के व्यापार, वाणिज्य, उद्योग और निर्यात को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार के साथ मिलकर निरंतर कार्य कर रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने एमएसएमई सेक्टर की समस्याओं, उद्योगों को शीघ्र अनुमतियाँ देने, श्रम एवं कराधान प्रक्रियाओं को सरल बनाने, निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक क्लस्टर विकास और निर्यात संवर्धन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने चैंबर के सुझावों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। दिसंबर में प्रस्तावित प्रवासी दिवस सम्मेलन और अन्य उद्योग–प्रोत्साहन कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

डॉ. जैन ने कहा कि चैंबर आगे भी उद्योग और सरकार के बीच रचनात्मक संवाद को मजबूत करने, एमएसएमई एवं नए उद्यमियों के लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने तथा व्यापार–निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नए कार्यक्रम आयोजित करने की दिशा में निरंतर प्रयास करता रहेगा।

Read More मुंबई की फ्लाइट 6 घंटे की देरी से रवाना : रातभर एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री, तकनीकी और संचालन संबंधी कारणों से फ्लाइट के समय में 2 बार बदलाव

चैंबर के अनुरोध पर मुख्य सचिव ने राज्य सरकार और उद्योग–व्यापार जगत के बीच संवाद स्थापित करने हेतु ‘संवाद कार्यक्रम’ आयोजित करने की सहमति दी। चैंबर परिसर में अगले माह होने वाला यह कार्यक्रम औद्योगिक, आर्थिक और नीतिगत विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

Read More चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. के. एल. जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी. एस. भण्डारी, डॉ. अरुण अग्रवाल, सुधीर पालीवाल, आत्माराम गुप्ता, मानद महासचिव आनंद महरवाल, बृज बिहारी शर्मा, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कानूनगो और अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़ उपस्थित रहे।

Read More ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत