Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल 15 दिसंबर को लेंगे शपथ

Rajasthan CM Oath Ceremony: राजस्थान में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल 15 दिसंबर को लेंगे शपथ

राजस्थान में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामनिवास बाग स्थित अलबर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

जयपुर। राजस्थान में नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रामनिवास बाग स्थित अलबर्ट हॉल के सामने आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शुक्रवार को पूर्वाह्न सवा ग्यारह बजे शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं प्रेम चंद बैरवा भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मीडिया को बताया कि शपथ ग्रहण समारोह रामनिवास बाग स्थित अलबर्ट हॉल के सामने होगा। जोशी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, नड्डा, शाह, सिंह, पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह में नवनिर्वाचित विधायक, पार्टी के नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के 115 सीटों के साथ स्पष्ट बहुत हासिल करने के बाद मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई और सांगानेर से पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया और विद्याधरनगर से विधायक दिया कुमारी और दूदू से विधायक प्रेम चंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री तथा पूर्व मंत्री एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का फैसला किया गया। 

Read More ‘माय भारत पोर्टल’ की गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश : युवा शक्ति को जोड़ने पर जोर, सामाजिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम 

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई सियासत : यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ, सैलजा ने कहा- यह दलित नेता का अपमान खड़गे पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई सियासत : यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ, सैलजा ने कहा- यह दलित नेता का अपमान
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की खड़गे पर टिप्पणी को दलित समाज व लोकतांत्रिक...
राम जल सेतु लिंक परियोजना के कार्य समयावधि में हो पूरे : भजनलाल शर्मा ने दिए निर्देश, कहा- सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा पर्याप्त जल
परिवहन विभाग की बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ सख्ती : टैक्स जमा नहीं कराने वाली बसों से होगी वसूली, फ्लाइंग स्क्वॉड को बसों को जब्त करने के निर्देश
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों के लिए विदाई-समारोह : विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं, शिक्षक और अधिकारियों ने लिया भाग
ईरान के साथ समझौता अमेरिका की बड़ी जीत : ट्रंप और हमारी सेना ने बनाया संभव, लेविट ने कहा- 38 दिनों में ही मुख्य सैन्य उद्देश्यों को किया हासिल
जेट स्ट्रीम में बदलाव से बदला मौसम : अप्रैल में लोगों को ठंडक का अहसास, 6 साल का टूटा रिकॉर्ड
ट्रंप की चेतावनी : ईरान को हथियारों की आपूर्ति करने पर वाले देशों पर लागू करेंगे 50 प्रतिशत टैरिफ, कहा- किसी को नहीं मिलेगी कोई छूट