सरकारी आयोजनों में फिजूलखर्ची पर रोक : अब राजकीय भवनों में ही होंगे कार्यक्रम, अनावश्यक खर्चों पर लगेगा ब्रेक

परिपत्र में उल्लेख किया गया

सरकारी आयोजनों में फिजूलखर्ची पर रोक : अब राजकीय भवनों में ही होंगे कार्यक्रम, अनावश्यक खर्चों पर लगेगा ब्रेक

वित्त विभाग ने खर्चों में कटौती हेतु परिपत्र जारी कर सभी सरकारी कार्यक्रम राजकीय भवनों में आयोजित करने के निर्देश। आरआईसी, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब सहित उपलब्ध हॉल के उपयोग पर जोर। निजी स्थल पर आयोजन के लिए V. Srinivas की अध्यक्षता वाली समिति से पूर्व अनुमति अनिवार्य।

जयपुर। वित्त विभाग ने सरकारी खर्चों में कटौती और संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से महत्वपूर्ण परिपत्र जारी किया है। इसके तहत राज्य सरकार के सभी विभागों, निगमों, स्वायत्तशासी संस्थाओं और पीएसयू को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने कार्यक्रम, सेमीनार, प्रदर्शनी और समारोह यथासंभव केवल राजकीय भवनों में ही आयोजित करें। परिपत्र में उल्लेख किया गया है कि राज्य सरकार के पास पहले से ही आरआईसी, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, आईजीपीआरएस, एचसीएम रीपा और दुर्गापुरा स्थित एसआईएएम जैसे सुविधासंपन्न कॉन्फ्रेंस हॉल उपलब्ध हैं। इनका उपयोग सुनिश्चित कर केवल सरकारी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा, बल्कि अनावश्यक वित्तीय व्यय पर भी अंकुश लगेगा।

 

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सभी सरकारी आयोजन इन्हीं राजकीय परिसरों में किए जाएंगे। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में यदि किसी निजी स्थल पर आयोजन आवश्यक हो, तो इसके लिए उच्च स्तरीय समिति से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। यह समिति V. Srinivas की अध्यक्षता में गठित की गई है, जिसमें वित्त, सामान्य प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य के रूप में शामिल होंगे। सरकार के इस निर्णय से सरकारी खर्चों में पारदर्शिता और अनुशासन आने की उम्मीद है।

 

Read More इनकम टैक्स रेड का डर दिखाकर 90 लाख रुपए ठगे : मास्टरमाइंड सहित 2 गिरफ्तार, पुलिस ने 77.50 लाख रूपए किए बरामद

Read More स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विश्व होम्योपैथी दिवस कार्यक्रम : विशेषज्ञों ने सिद्धांत, महत्व और आधुनिक चिकित्सा में बढ़ती भूमिका को किया रेखांकित

Read More स्कूल के बाहर से स्कूटी चोरी : अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जल जीवन मिशन घोटाला :  रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
जल जीवन मिशन से जुड़े करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल की रविवार को...
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक