पेपरलीक मे राजस्थान दुनियाभर में हुआ बदनाम : अब बिना गड़बड़ी के हो रही परीक्षाएं, पूनिया ने कहा-  कांग्रेस के सत्ता से हटने में थे 10 बड़े कारण, एक पेपर लीक भी 

व्यापक आंदोलन हुए कांग्रेस सरकार के पास कोई जवाब नहीं होता था

पेपरलीक मे राजस्थान दुनियाभर में हुआ बदनाम : अब बिना गड़बड़ी के हो रही परीक्षाएं, पूनिया ने कहा-  कांग्रेस के सत्ता से हटने में थे 10 बड़े कारण, एक पेपर लीक भी 

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीते दिनों रीट की परीक्षा थी।

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीते दिनों रीट की परीक्षा थी। पहले भी परीक्षा हुई थी। पेपर लीक हो जाते थे, बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया था। अब परीक्षा शांति बिना किसी अनियमितता के हुई। कांग्रेस के सत्ता से हटने में 10 बड़े कारण थे । उसमें एक बड़ा कारण पेपर लीक होना भी था। व्यापक आंदोलन हुए कांग्रेस सरकार के पास कोई जवाब नहीं होता था। तब जनता की अदालत में कांग्रेस के कार्यकर्ता लज्जित और दंडित हुए थे। 

भजनलाल सरकार आने के बाद रीट परीक्षा हुई। हमारी सरकार ने निर्भीक तरीके से बिना गड़बड़ी के परीक्षा कराई। मुझे याद है कांग्रेस के समय हनुमानगढ़ के एक परीक्षार्थी की आत्महत्या आज भी याद है। हर परीक्षा में पैपरलीक हुआ, इसकी गूंज देश ही नहीं विदेश तक में हुई और राजस्थान का नाम दुनिया में बदनाम हुआ। सरकार बनते ही सीएम भजनलाल शर्मा ने एसआईटी बनाई। पेपर लीक करने वालो पर कारवाई की। सरकार ने इसे अब इसे रोका।  
कश्मीर में आतंक को लेकर नेटबंदी करते थे तो कांग्रेस मुद्दा बनाती थी, लेकिन राजस्थान में तो परीक्षा में नेटबंदी की। अब हमारी सरकार ने नौकरियों का वायदा किया है। उसे पूरा कर रही है। पेपरलीक में बड़े मगरमच्छ पकड़ने के सवाल पर कहा की, कानूनी पेचीदेगिया होती है, आज नही तो कल कारवाई होगी। 

किरोड़ी लाल मीणा के फोन टैपिंग के सवाल पर कहा कि यह सियासी मुद्दा नहीं। पार्टी नेतृत्व सक्षम है की कैसे किस मुद्दे का समाधान करेगी। 

विधानसभा में विपक्ष के हंगामे पर कहा की विपक्ष की भूमिका पर शंका होती है। उनकी सकारात्मक भूमिका हो। हम भी विपक्ष में थे तो हंगामा होता था, लेकिन हमारा विरोध तार्किक होता था, पुराने मुद्दे वापस ना हो जाए इसलिए कांग्रेस हंगामा कर रही है। तार्किक मुद्दे नही है। जनेऊ, मंगलसूत्र परीक्षा में उतारने के सवाल पर कहा की कांग्रेस सरकार में इसकी पराकाष्ठा थी। अब भजनलाल सरकार ने तुरंत एक्शन लिया है, जिसने भी जेनऊ उतरवाया उस पर कार्रवाई हुई है।

Read More राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए

 

Read More जूली ने साधा सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना, कहा- सरकार-पुलिस का उद्देश्य महिला सुरक्षा नहीं, एफआईआर के आंकड़े कम करने की कोशिश

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ