हम सबके ही प्यारे हैं राम

हम सबके ही प्यारे हैं राम

बचपन से ही रोम रोम में बसने वाले राम की महत्ता के बारे में हम सुनते आ रहे हैं। स्कूल कॉलेज के दिनों में श्रीराम के बारे में पढ़ने के बाद उनके पुरुषों में उत्तम यानि मर्यादा पुरुषोत्तम होने का पता चला।

बचपन से ही रोम रोम में बसने वाले राम की महत्ता के बारे में हम सुनते आ रहे हैं। स्कूल कॉलेज के दिनों में श्रीराम के बारे में पढ़ने के बाद उनके पुरुषों में उत्तम यानि मर्यादा पुरुषोत्तम होने का पता चला। लेकिन पिछले कुछ सालों में हुईं राजनीतिक घटनाओं को देखें तो लगने लगा कि ये वो राम नहीं जो रोम रोम में बसते हैं। लेकिन फिर मैंने वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक फजले गुफरान कि नई किताब 'मेरे राम सबके राम' पढ़ी। तब पता चला कि श्रीराम का मतलब क्या है और क्यों उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहते हैं।

गुफरान कि किताब सच्चे अर्थों में एक मुकम्मल किताब है। इस किताब में राम के अवतार लेने से लेकर उनके जल समाधि लेने तक की जीवन यात्रा है। राम के आदर्श जीवन को पढ़ने के बाद पता चला कि मनुष्य होने का मतलब क्या है, एक पुत्र होने का मतलब क्या है, एक भाई होने का मतलब क्या है, और सबसे बढ़कर एक पति होने का मतलब क्या है!

किसी का जीवन इतना विशाल भी हो सकता है कि उस पर सैकड़ों हजारों किताबें लिखी जाएं, नाटक रचे जाएं, महाकाव्य की रचना कि जाए! इतने के बाद भी ऐसा लगता है कि अभी बहुत कुछ है जो लिखा जाना बाकी है और अभी बहुत कुछ है जिसे पढ़े जाने की जरुरत है। लेकिन इस बहुत कुछ के बारे में अब सोचने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब आपके हाथ में 'मेरे राम सबके राम' है जो आपको एक ऐसे जीवन की यात्रा पर ले जाएगी जो न सिर्फ सच्चे और आदर्श मनुष्य से रूबरू कराएगी, बल्कि सच्चे धर्म से भी मिलवाएगी और उस सच्चे समाज से भी जिसके निर्माण के लिए कोशिश हो रही है।

'मेरे राम सबके राम' एक ऐसी किताब है जो भारत के युवाओं को जागरूक भी करती है और श्रीराम के आदर्श पर चलने का रास्ता भी बताती है। आज विश्व भर में 300 से भी अधिक रामायण मौजूद हैं जो विभिन्न देशों की विभिन्न भाषाओं में रचित हैं। सिनेमा से लेकर साहित्य तक, लोककथाओं से लेकर नाटकों तक, हर जगह श्रीराम के जीवन की अदभुत गाथा मौजूद है। श्रीराम की जीवनी तो एक ही है लेकिन इनके जीवन को जितने लोगों ने चुना है, पढ़ा है वो सभी जानते हैं कि उनके जीवन के कितने आयाम हैं जो हमें दिखाई ही नहीं दे रहे।

Read More राज्य स्तरीय समान परीक्षा सात मार्च से : दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं कल से, बोर्ड ने कीं तैयारियां पूरी

प्रभात प्रकाशन से आई फजले गुफरान कि यह किताब वाकई में एक सम्पूर्ण किताब कही जाएगी। इस किताब को लिखने में दर्जनों किताबों से शोधपरक जानकारियां ली गई हैं। इसलिए पाठकों के लिए तो यह किताब बहुत रोचक बन पड़ी है। श्रीराम कि पौराणिक बातों को तो अक्सर लोग जानते हैं लेकिन क्या कोई ऐतिहासिक बातों को भी जानता है? न के बराबर लोग जानते हैं। लेकिन इस किताब में इतिहास और विज्ञान के शोध ग्रंथों से तथ्य लेकर ये प्रमाणित किया गया है कि श्रीराम का इतिहास क्या है!

Read More बजट 2026-27 : प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा- विकसित राजस्थान विजन 2047 पर आधारित है बजट, युवाओं-किसानों-गरीबों पर फोकस

इस किताब का सबसे रोचक पहलु इसके अध्यायों की विविधता है जो श्रीराम के जीवन को समझने में आसानी पैदा करती है। श्रीराम के बारे में तो आप सभी बहुत कुछ जानते हैं, क्योंकि वो आपके आराध्य हैं। लेकिन अभी बहुत कुछ ऐतिहासिक रूप से जानना जरुरी है इसलिए ही इस किताब की रचना की गई है।

Read More किंग ऑफ कोटा और 0032 गैंग के दो बदमाश साथियों के साथ गिरफ्तार : दो पिस्टल, चाकू, दो जिंदा कारतूस बरामद, कार जब्त 

इस किताब को लिखने में फजले गुफरान ने ऐसी बहुत सी बातों का ध्यान रखा है जो बेहद जरुरी चीज है। मसलन कि - फजले ने इस किताब के शीर्षक के जरिये ही ये संदेश दिया है कि श्रीराम पर पूरी दुनिया के हर इंसान का हक बनता है कि सब उन्हें प्यार करें। किसी एक धर्म या एक देश के श्रीराम हो ही नहीं सकते क्योंकि उन्होंने पुरे विश्व 
का मार्गदर्शन किया है। क्योंकि राम तो हम सबके हैं और हम सबके लिए बहुत प्यारे भी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कूनो नेशनल पार्क में 3 शावकों का जन्म : अब भारत में 38 चीतें, पर्यावरण मंत्री ने सोशल मीडिया पर की घोषणा कूनो नेशनल पार्क में 3 शावकों का जन्म : अब भारत में 38 चीतें, पर्यावरण मंत्री ने सोशल मीडिया पर की घोषणा
कूनो में गामिनी ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले मार्च 2024 में उसने छह शावकों को...
लंबित कृषि कनेक्शन को लेकर विधानसभा में प्रश्न, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा- बकाया कृषि कनेक्शन की नई कट ऑफ डेट जारी होने पर दिए जाएंगे कनेक्शन
विधानसभा में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त होने का उठा मामला, मंत्री ने स्वीकारी गलती
रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- मेहनतकशों के हाथ खाली, उनके हक का पैसा किसके पास
आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया