हार गए रामबाबू झालानी, लेकिन हौसला नहीं टूटा : दिव्यांग निर्दलीय प्रत्याशी ने पेश की जज्बे की मिसाल

चुनाव परिणाम को सहजता से स्वीकार किया

हार गए रामबाबू झालानी, लेकिन हौसला नहीं टूटा : दिव्यांग निर्दलीय प्रत्याशी ने पेश की जज्बे की मिसाल
जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 104 से निर्दलीय प्रत्याशी रामबाबू झालानी चुनाव हार गए, उनका हौसला कायम। दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने उत्साह से चुनाव लड़ा और परिणाम सहजता से स्वीकार किया। भाजपा के ज्ञानचंद खंडेलवाल विजयी।

जयपुर। नगर निगम चुनाव की मतगणना में वार्ड नंबर 104 से निर्दलीय प्रत्याशी रामबाबू झालानी को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन चुनाव परिणाम ने उनके हौसले को नहीं तोड़ा। दिव्यांग होने के बावजूद झालानी पूरे उत्साह के साथ मतगणना केंद्र पहुंचे और चुनाव परिणाम को सहजता से स्वीकार किया।

रामबाबू झालानी का चुनाव मैदान में उतरना ही अपने आप में जज्बे की मिसाल रहा। उन्होंने वार्ड के मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपनी बात रखी और पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा। हालांकि परिणाम उनके पक्ष में नहीं रहा, लेकिन चेहरे पर मायूसी के बजाय आगे भी लोगों के लिए काम करने का संकल्प नजर आया। इस चुनाव में वार्ड नंबर 104 से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद खंडेलवाल ने जीत दर्ज की।

वहीं, मतगणना केंद्र पर दिव्यांग प्रत्याशी और लोगों के लिए समुचित सुविधाएं नहीं होने का मुद्दा भी सामने आया। झालानी को मतगणना स्थल पर आने-जाने और बैठने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि चुनाव प्रक्रिया में दिव्यांगों की भागीदारी बढ़ाने की बात तो होती है, लेकिन मतदान और मतगणना केंद्रों पर उनकी सुविधा का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा जाता।

हार के बावजूद रामबाबू का हौसला कायम रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम भले ही पक्ष में नहीं आया, लेकिन जनता की सेवा का जज्बा आगे भी बरकरार रहेगा।

Read More पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त: 309 नगरीय निकायों के परिणाम में BJP के 979 पार्षदों की जीत राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त: 309 नगरीय निकायों के परिणाम में BJP के 979 पार्षदों की जीत
राजस्थान के 309 नगरीय निकायों की मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 979 सदस्यों की जीत के साथ सबसे...
बूंदी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड, 60 में 29 वार्डों पर कब्जा
Jaipur Nagar Nigam Chunav 2026 Result LIVE : 150 वार्डो की मतगणना जारी, Congress-BJP में जोरदार टक्कर, यहां देखें रिजल्ट
नगर निगम चुनाव: वार्ड 24 के कार्यकर्ताओं ने मतगणना परिसर के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
असर खबर का : दशहरा मैदान में खुदी पड़ी सड़क की मरम्मत शुरू
हार गए रामबाबू झालानी, लेकिन हौसला नहीं टूटा : दिव्यांग निर्दलीय प्रत्याशी ने पेश की जज्बे की मिसाल
नगर निगम चुनाव : विद्याधर नगर में भाजपा का दबदबा, तीन वार्डों में निर्दलीय और एक में कांग्रेस जीती