दंगे कराने की कोशिश में है भाजपा नेता, चुनाव आते ही करते है इस तरह की राजनीति : मीना

इस तरह की राजनीति करने पर आ गए

दंगे कराने की कोशिश में है भाजपा नेता, चुनाव आते ही करते है इस तरह की राजनीति : मीना
शासन सचिवालय में मीणा ने कहा कि जो नेता अलवर के हादसे पर बयान दे रहे है। वह जालौर क्यों नहीं जा रहे है।

जयपुर। अलवर मॉब लिंचिंग के हादसे पर भाजपा के विरोध पर पंचायती राज मंत्री रमेशचंद्र मीना ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। मीना ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वह दंगे कराने की कोशिश में है। चुनाव करीब आते ही यह इस तरह की राजनीति करते है। शासन सचिवालय में मीणा ने कहा कि जो नेता अलवर के हादसे पर बयान दे रहे है। वह जालौर क्यों नहीं जा रहे है। चुनाव पास आते ही यह लोग इसी तरह की राजनीति करना शुरू कर देंगे। कुछ हादसे अचानक हो जाते है। उन परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। हमारी सरकार काम कर रही है। इसलिए उन लोगों को लग रहा है कि सरकार को कैसे घेरा जाएं। विपक्ष के पास मुद्दे नहीं है। यह 36 टुकड़ों में बंटे हुए एक दूसरे से ही लड़ रहे है। विपक्ष को विकास कार्यो में हमारा सहयोग करना चाहिए।

चुनाव आएंगे, तो यह अपनी बात करे। लोग सभी कुछ देख रहे है  सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर है। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत काम कर रहे है। पंचायती राज समन्वय समिति के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा कि पंचायती राज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारी ग्रामीण विकास और पंचायती राज की सरकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने में काम करते है। विभाग का यही प्रयास है कि गांव में हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन