आईफा से प्रदेश के पर्यटन, कला एवं संस्कृति की होगी ब्रांडिंग : रवि जैन

शासन सचिव पर्यटन विभाग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

आईफा से प्रदेश के पर्यटन, कला एवं संस्कृति की होगी ब्रांडिंग : रवि जैन

आयोजन के दौरान यातायात सहित पार्किंग की बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

जयपुर। शासन सचिव पर्यटन विभाग रवि जैन की अध्यक्षता में पर्यटन भवन में पर्यटन बैठक आयोजित कर 8 और 9 मार्च को जयपुर के जेईसीसी में आयोजित होने वाले 25वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा 25) महोत्सव एवं पुरस्कार समारोह के सुचारू आयोजन के लिए विभिन्न विभागों से अपेक्षित भूमिका, जिम्मेदारी और तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। शासन सचिव रवि जैन ने बताया कि आईफा 25 पुरस्कार समारोह से राजस्थान पर्यटन को विश्व में पहचान मिलेगी। ये आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

यह प्रदेश के पर्यटन, अनूठी कला एवं संस्कृति की वैश्विक स्तर पर भव्य ब्रांडिंग होने का अवसर है। इसके लिए प्रशासन, पुलिस, जेडीए, निगम, रीको और जेईसीसी तथा अन्य सम्बंधित विभागों से चर्चा कर निर्देशित किया गया है। रवि जैन ने बताया कि आईफा के इस अवसर पर शहर को सजाया जाएगा। सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही शानदार सजावट भी की जाएगी। आयोजन के दौरान यातायात सहित पार्किंग की बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही 15 हजार मेहमानों के आगमन की संभावना को देखते हुए क्राउड मैनेजमेन्ट सहित बेहतर सुरक्षा के प्रबंधन और अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित विभागों और अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित